Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Jio Prepaid Plan: 98 दिन तक नहीं कराना होगा रिचार्ज, 2GB डेली डेटा के साथ मिलेंगे ये फायदे

Jio Prepaid Plan: अगर आप भी लंबी वैलिडिटी वाला रिचार्ज तलाश रहे हैं, तो रिलायंस जियो का 999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस प्लान में लंबी वैलिडिटी के साथ डेटा, कॉलिंग, JioHotstar और Google AI Pro जैसे कई फायदे मिलते हैं.

Image Source: Canva (Representative Image)
Loading Ad...

Jio Prepaid Plan: आजकल मोबाइल रिचार्ज करते समय ज्यादातर लोग ऐसा प्लान चाहते हैं जिसमें बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत न पड़े. साथ ही रोजाना पर्याप्त इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और मनोरंजन के लिए OTT सब्सक्रिप्शन भी मिल जाए तो और अच्छा है. अगर आप भी लंबी वैलिडिटी वाला रिचार्ज तलाश रहे हैं, तो रिलायंस जियो का 999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान आपके लिए एक विकल्प हो सकत है. इस प्लान में लंबी वैलिडिटी के साथ डेटा, कॉलिंग, JioHotstar और Google AI Pro जैसे कई फायदे मिलते हैं.

98 दिन तक मिलेगा रोज 2GB डेटा

जियो के 999 रुपये वाले प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 98 दिनों की वैलिडिटी है, यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद करीब तीन महीने तक दोबारा रिचार्ज कराने की चिंता कम हो जाती है. इस दौरान हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. इस हिसाब से पूरी वैलिडिटी में कुल 196GB डेटा उपलब्ध होता है.
इंटरनेट के साथ यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS भी मिलते हैं. यानी रोजमर्रा के इंटरनेट, कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए अलग से कोई दूसरा प्लान लेने की जरूरत नहीं पड़ती.

Loading Ad...

5G फोन वालों को अनलिमिटेड 5G

Loading Ad...

अगर आपके पास 5G स्मार्टफोन है और आपके इलाके में Jio का 5G नेटवर्क उपलब्ध है, तो इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी लिया जा सकता है. हालाकि 5G सुविधा नेटवर्क उपलब्धता और पात्रता पर निर्भर करती है.
वहीं, 5G की सुविधा उपलब्ध नहीं होने पर प्लान का रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा इस्तेमाल होगा. 2GB डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64Kbps तक कम हो सकती है.

JioHotstar से मिलेगा मनोरंजन का डोज

Loading Ad...

प्लान में मनोरंजन के लिए Jio Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन भी शमिल है. यानी यूजर्स अपने मोबाइल पर फिल्मों, वेब सीरीज और दूसरे उपलब्ध कंटेंट का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा जियो की ओर से 50GB क्लाउड स्टोरेज का फायदा भी बताया गया है.

अब Uber से बुक होगी ट्रेन की टिकट! PNR Status भी होगा चेक, जानें पूरा तरीका

Google AI Pro भी है खास फायदा

Loading Ad...

इस प्लान की एक खास बात Google AI Pro का लाभ है. इसके तहत यूजर्स को 5,000GB यानी 5TB Google Cloud Storage और Gemini Pro जैसे AI फीचर्स का एक्सेस मिलता है; इसके अलावा Google के दूसरे AI टूल्स और फीचर्स का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
हालांकि JioHotstar और Google AI Pro जैसे प्रीमियम बेनिफिट्स को लेकर कुछ शर्तें लागू है. इन्हें आगे जारी रखने के लिए आने वाले महीनों में कम से कम 349 रुपये या उससे ज्यादा का Jio प्रीपेड रिचार्ज करना जरूरी हो सकता है.

किसके लिए फायदेमंद है प्लान?

अगर आपकी प्राथमिकता लंबी वैलिडिटी, रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G के साथ OTT व AI सुविधाएं हैं, तो 999 रुपये वाला Jio प्लान एक दिलचस्प विकल्प हो सकता है. खासकर उन लोगों के लिए जो हर महीने रिचार्ज कराने की झंझट से बचना चाहते हैं और एक ही प्लान में ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं चाहते हैं. हालांकि रिचार्ज से पहले अपने नंबर पर लागू मौजूदा शर्तों और बेनिफिट्स को जरूर जांच लेना बेहतर रहेगा.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...