Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Google Pixel 10a हुआ सस्ता! Flipkart दिवाली सेल में मिल रहा हजारों रुपये का डिस्काउंट

Google Pixel 10a: इस फोन की कीमत में कुछ समय पहले ही बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन अब सेल के दौरान इस पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी मिल रहा है

Image source: Canva (Representative Image)
Loading Ad...

Google Pixel 10a: अगर आप लंबे समय से Google Pixel स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है..फ्लिपकार्ट पर चल रही दिवाली सेल में Google Pixel 10a को कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है.. खास बात यह है कि इस फोन की कीमत में कुछ समय पहले ही बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन अब सेल के दौरान इस पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी मिल रहा है.. ऐसे में अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह डील आपके काम आ सकती है.

Google Pixel 10a की कीमत में कितनी हुई कटौती?

Google ने Pixel 10a को भारत में 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था...हालांकि, बाद में कंपनी ने इसकी कीमत बढ़ाकर 55,999 रुपये कर दी थी.. लेकिन अब फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल में यह फोन 52,999 रुपये में लिस्ट किया गया है...यानी कीमत में कुछ राहत जरूर मिली है..
यह स्मार्टफोन 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध है.. इसके अलावा फोन खरीदने पर ग्राहकों को 4,500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है...वहीं, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 37,650 रुपये तक की छूट का फायदा मिल सकता है..हालांकि, एक्सचेंज की असली कीमत आपके पुराने फोन की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करेगी.

Loading Ad...

बच्चों और बुजुर्गों के लिए Nokia का खास तोहफा! एक बटन से 5 लोगों को मिलेगा इमरजेंसी अलर्ट, 15 दिन चलेगी बैटरी; जानें धमाकेदार फीचर्स

Loading Ad...

Google Pixel 10a के फीचर्स भी हैं खास

फीचर्स की बात करें तो Google Pixel 10a में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है...यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है, जिससे फोन चलाने और स्क्रॉल करने का अनुभव स्मूद रहता है... फोन में Google का Tensor G4 प्रोसेसर मिलता है.. इसके साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है.

Loading Ad...

कैमरा और बैटरी में क्या मिलेगा?

फोटोग्राफी पसंद करने वाले लोगों के लिए भी इस फोन में अच्छे कैमरा फीचर्स दिए गए हैं.. इसके पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48MP का मेन कैमरा शामिल है.. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है..
बैटरी की बात करें तो Google Pixel 10a में 5100mAh की बैटरी मिलती है, जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.. यानी रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए इसमें अच्छी बैटरी क्षमता दी गई है.

7 साल तक मिलेगा सॉफ्टवेयर अपडेट

Loading Ad...

इस फोन की एक खास बात इसका सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी है. Google Pixel 10a Android 16 पर काम करता है...कंपनी इस स्मार्टफोन के लिए 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपग्रेड देने का वादा कर रही है.. इसका मतलब है कि फोन खरीदने के बाद लंबे समय तक नए सॉफ्टवेयर अपडेट का फायदा मिल सकता है.
कुल मिलाकर, दिवाली सेल में बैंक ऑफर और एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ Google Pixel 10a खरीदने का मौका मिल रहा है. हालांकि, खरीदारी से पहले अपनी बैंक ऑफर की पात्रता और एक्सचेंज वैल्यू जरूर चेक कर लें.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...