Advertisement
'घुसपैठ मुक्त असम बनाएंगे…' चुनावी मंच से अमित शाह का कांग्रेस पर तीखा हमला, बताया 5 साल का प्लान
सोनितपुर रैली में अमित शाह ने असम से घुसपैठियों को 5 साल में हटाने का संकल्प जताया. उन्होंने ‘घुसपैठ मुक्त असम’ के लिए वोट मांगे और बीजेपी सरकार को आतंकवाद खत्म करने का श्रेय देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा.
Advertisement
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को सोनितपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने असम में घुसपैठ के मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगले 5 वर्षों में राज्य से हर घुसपैठिए की पहचान कर उसे बाहर करने का संकल्प लिया जाएगा.
‘घुसपैठ मुक्त असम’ के लिए मांगा समर्थन
रैली में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगते हुए अमित शाह ने कहा कि जनता को ऐसे असम के लिए वोट करना चाहिए जो घुसपैठियों से मुक्त हो. उन्होंने शांतिपूर्ण, विकसित और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों से भरे असम की बात कही. अमित शाह ने बीजेपी और कांग्रेस की तुलना करते हुए कहा कि भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में असम को आतंकवाद से काफी हद तक मुक्त किया है. वहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान राज्य में बम धमाके, गोलीबारी और युवाओं की मौत जैसी घटनाएं आम थीं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने हजारों युवाओं को हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का मौका दिया है.
Advertisement
घुसपैठ पर सख्त रुख
Advertisement
गृह मंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों में नई घुसपैठ रोकने में सफलता मिली है, लेकिन अब लक्ष्य पहले से मौजूद अवैध घुसपैठियों को भी बाहर करना है. उन्होंने आरोप लगाया कि ये घुसपैठिए राज्य के संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं और स्थानीय युवाओं के रोजगार पर असर डाल रहे हैं.
SIR मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा
Advertisement
अमित शाह ने ‘एसआईआर’ (मतदाता सूची पुनरीक्षण) का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस इस प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि वे घुसपैठियों के पक्ष में हैं या विरोध में. रैली के दौरान अमित शाह ने असम के पहले मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई को याद किया. उन्होंने कहा कि बंटवारे के समय असम को पूर्वी पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश का बोरदोलोई ने कड़ा विरोध किया था. भारत रत्न को लेकर बयान अमित शाह ने कहा कि बोरदोलोई को लंबे समय तक भारत रत्न नहीं मिला, लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उन्हें यह सम्मान दिया गया. इसके साथ ही उन्होंने प्रसिद्ध गायक भूपेन हजारिका का भी जिक्र किया और कहा कि उन्हें भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत रत्न से सम्मानित किया गया.
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि असम में चुनावी माहौल के बीच घुसपैठ का मुद्दा एक बार फिर केंद्र में आ गया है. अमित शाह के इस बयान से साफ है कि बीजेपी आने वाले चुनाव में इसे प्रमुख मुद्दा बनाने की तैयारी में है.