जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Uttarakhand Election 2027: पौड़ी गढ़वाल की छह सीटों पर BJP का दबदबा, क्या इस बार कांग्रेस कर पाएगी वापसी?

उत्तराखंड चुनाव 2027 : 2022 में पौड़ी गढ़वाल की सभी सीटों पर भाजपा ने जमाया था अपना कब्जा. ऐसे में पौड़ी गढ़वाल जिले पर इस बार भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य दलों की नजर होगी

Author
06 Nov 2026
( Updated: 06 Nov 2026
12:22 PM )
Uttarakhand Election 2027: पौड़ी गढ़वाल की छह सीटों पर BJP का दबदबा, क्या इस बार कांग्रेस कर पाएगी वापसी?
Image Credit: IANS
Advertisement

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं. राजनीतिक दलों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिए हैं. ऐसे में पौड़ी गढ़वाल जिले पर इस बार भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य दलों की नजर होगी. 2022 में जिले की सभी छह सीटों, यमकेश्वर, पौड़ी (सुरक्षित), श्रीनगर, चौबट्टाखाल, लैंसडाउन और कोटद्वार, पर भाजपा का कब्जा था.

यमकेश्वर विधानसभा सीट 

यमकेश्वर विधानसभा सीट पर 2002 से भाजपा का कब्जा है. 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रेणु बिष्ट ने 10,410 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र सिंह रावत को शिकस्त दी थी. रेणु बिष्ट को 28,390, शैलेन्द्र सिंह रावत को 17,980 और उत्तराखंड क्रांति दल उम्मीदवार शांति प्रसाद भट्ट को 613 वोट मिले थे. इस सीट पर 52.99 फीसदी मतदान हुआ था.

Advertisement

पौड़ी विधानसभा सीट

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित पौड़ी विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार राजकुमारी पोरी भाजपा से विधायक हैं. 2022 चुनाव में भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी पोरी ने कांग्रेस उम्मीदवार नवल किशोर को 5,738 वोटों से हराया था. राजकुमारी पोरी को 25,865, नवल किशोर को 20,127 और आप उम्मीदवार मनोहर लाल को 736 वोट मिले थे. इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 49,174 लोगों (51.44 फीसदी) ने मतदान किया था.

UP Election 2027: प्रतापगढ़ जिले की 7 विधानसभा सीटों का पूरा सियासी गणित, जानिए कौन-कहां से बना विधायक

Advertisement

श्रीनगर विधानसभा सीट

श्रीनगर विधानसभा सीट पर वर्तमान में भाजपा का कब्जा है और धन सिंह रावत दूसरी बार विधायक हैं. धन सिंह रावत ने विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस उम्मीदवार गणेश गोदियाल को मामूली अंतर यानी 587 वोटों से हराया था. धन सिंह रावत को 29,618, गणेश गोदियाल को 29,031, उत्तराखंड क्रांति दल उम्मीदवार मोहन काला को 4,271 और आप उम्मीदवार गजेंद्र सिंह चौहान को 700 वोट मिले थे. इस विधानसभा क्षेत्र में 59.40 फीसदी मतदान हुआ था.

चौबट्टाखाल विधानसभा सीट 

चौबट्टाखाल विधानसभा सीट पर तीन विधानसभा चुनावों से भाजपा का कब्जा है. इस सीट से लगातार दूसरी बार सतपाल महाराज विधायक हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार सतपाल महाराज ने कांग्रेस उम्मीदवार केशर सिंह 11,430 वोटों से शिकस्त दी थी. सतपाल महाराज को 24,927, केशर सिंह को 13,497 और आप उम्मीदवार दिगमोहन नेगी को 1,908 वोट मिले थे. इस विधानसभा क्षेत्र में 44.86 फीसदी मतदान हुआ था.

Advertisement

लैंसडाउन विधानसभा सीट

लैंसडाउन विधानसभा सीट से लगातार भाजपा उम्मीदवार दिलीप सिंह रावत जीतते आ रहे हैं. 2022 के चुनाव में दिलीप सिंह रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी अनुकृति गुसैन को 9,868 वोटों से शिकस्त दी थी. दिलीप सिंह रावत को 24,504, अनुकृति गुसैन को 14,636 और उत्तराखंड क्रांति दल उम्मीदवार आनंद प्रकाश को 843 वोट मिले थे. इस सीट पर सिर्फ 47.38 फीसदी यानी 41,407 लोगों ने मतदान किया था.

कोटद्वार विधानसभा सीट

यह भी पढ़ें

कोटद्वार विधानसभा सीट पर दो बार से भाजपा का कब्जा है. 2017 में भाजपा से डॉ. हरक सिंह रावत और 2022 में रितु खंडूरी भूषण विधायक चुनी गई थीं. 2022 के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रितु खंडूरी भूषण को 32,103, कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नेगी को 28, 416 वोट और निर्दलीय उम्मीदवार धीरेंद्र सिंह चौहान को 12,484 वोट मिले थे. इस विधानसभा क्षेत्र में 65.46 फीसदी मतदान हुआ था.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें