जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

UP बना देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य, भदोही के कालीन ने खोले विकास के द्वार, हुनर को मिली वैश्विक पहचान

सीएम योगी ने कहा कि भदोही का कालीन उद्योग वैश्विक बाजार में यूपी के हुनर की पहचान बना रहा है. उन्होंने बताया कि प्रदेश का निर्यात 10 साल में 2.27 गुना बढ़कर ₹2 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है.

UP बना देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य, भदोही के कालीन ने खोले विकास के द्वार, हुनर को मिली वैश्विक पहचान
Image Source: Screengrab
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रदेशवासियों से उत्तर प्रदेश के विकास की कहानी साझा की. अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर सीएम ने लिखा कि भदोही का हुनर पहले अपनी राह तलाशता था, लेकिन आज सरकार उसके लिए विकास, बाजार और अवसर के नए द्वार खोल रही है. प्रदेश का निर्यात पिछले 10 वर्ष में लगभग 2.27 गुना बढ़कर ₹2 लाख करोड़ के पार पहुंच चुका है. उत्तर प्रदेश देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य है। इस निर्यात में भदोही के कालीन का बड़ा योगदान है.

यूपी के हुनर का लोहा मनवा रहा भदोही का कालीन

सीएम ने लिखा, जिन हाथों ने अपने हुनर से भदोही के कालीन को दुनिया तक पहुंचाया, वर्ष 2017 से पहले वही हाथ बुनियादी सुविधाओं और अवसरों के लिए प्रतीक्षा करते रहे. आज डबल इंजन सरकार में वही हुनर विकास और वैश्विक बाजार से जुड़ रहा है. हाथ से बने भदोही के कालीनों की मांग आज दुनिया में सबसे अधिक है, जो वैश्विक मंच पर उत्तर प्रदेश के हुनर का लोहा मनवा रहे हैं.

Advertisement

निर्यातकों, विक्रेताओं एवं उद्यमियों से संवाद

मुख्यमंत्री ने बताया कि वह आज एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हस्तनिर्मित कालीन व्यापार मेले 'इंडिया कारपेट एक्सपो' के स्वर्ण जयंती संस्करण का शुभारंभ कर कालीन उद्योग के निर्यातकों, विक्रेताओं एवं उद्यमियों से संवाद करेंगे. कारीगर के हाथ को सम्मान, उद्यम को विस्तार, युवाओं को रोजगार और भदोही को समृद्धि, यही नए उत्तर प्रदेश में विरासत और विकास के संगम की नई पहचान है.

यह भी पढ़े: नवरात्र से पहले योगी सरकार का बड़ा प्लान, अयोध्या-आगरा समेत 12 शहरों में मिलेगी 'भारत टैक्सी' की सुविधा

Advertisement

तीन विधानसभा क्षेत्रों को मिलेगी विकास की सौगात

मुख्यमंत्री ने लिखा कि इस अवसर पर भदोही, औराई एवं ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्रों को 1,340 करोड़ रुपये से अधिक की 112 विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ प्रदान किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि भदोही का कालीन उद्योग अब स्थानीय हुनर से वैश्विक बाजार तक अपनी मजबूत पहचान बना रहा है. सरकार के मुताबिक, विकास परियोजनाओं और नए अवसरों से कारीगरों, उद्यमियों और युवाओं को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें