जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

चुरनी फॉल में युवती की मौत से मचा हड़कंप, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

दोस्त के साथ रांची के प्रसिद्ध चुरनी फॉल में घूमने गई प्रियंका कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.

Author
30 Sep 2026
( Updated: 30 Sep 2026
07:40 PM )
चुरनी फॉल में युवती की मौत से मचा हड़कंप, मौत की वजह तलाश रही पुलिस
Image Credit: IANS
Advertisement

रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध चुरनी फॉल में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान अनगड़ा थाना क्षेत्र के तुरूप गांव निवासी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है. घटना के समय उसके साथ मौजूद रामगढ़ निवासी रफीक अंसारी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.  

चुरनी फॉल में युवती की संदिग्ध मौत

पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई. पुलिस के अनुसार, प्रियंका मंगलवार को रफीक अंसारी के साथ चुरनी फॉल घूमने गई थी. फॉल में मौजूदगी के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने अथवा किसी अन्य घटना के बाद मौत होने की जानकारी सामने आई है. हालांकि, मौत की वास्तविक वजह को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है.

13 महीने की बहस, 126 तारीखें, 22+ गवाह...मेरठ के नीला ड्रम मामले में मुस्कान-साहिल दोषी करार, 14 को सजा का ऐलान

ओरिएंट क्राफ्ट में काम करती थी प्रियंका

Advertisement

प्रियंका रांची के खेलगांव स्थित ओरिएंट क्राफ्ट में काम करती थी. बताया गया है कि रफीक अंसारी रामगढ़ जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र के छपरी बड़काचुंबा, गिद्दी ए का रहने वाला है और पेंट-पॉलिश का काम करता है. दोनों के बीच परिचय और प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है. हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद अनगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. घटना के समय रफीक के साथ होने के कारण पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि फॉल पहुंचने के बाद दोनों के बीच क्या हुआ और युवती की मौत से पहले की परिस्थितियां क्या थीं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Advertisement

यह भी पढ़ें

पुलिस मृतका के परिजनों से भी जानकारी जुटा रही है. इसके अलावा घटनास्थल की स्थिति और वहां मौजूद लोगों से भी जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है. पुलिस ने कहा है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें