‘धक्का-मुक्की, सीने में चोट…’, देवेंद्र महतो को झंडा फहराने से क्यों रोका गया? अस्पताल में धरने पर बैठे
देवेंद्र महतो JPSC परीक्षा धांधली के खिलाफ 14 दिन से अनशन पर बैठे हैं. 15 अगस्त पर उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल होने की इच्छा जताई थी. लेकिन उन्हें पुलिस ने रोक दिया. हालांकि वे तिरंगा फहराने पर अड़े रहे.
Follow Us:
झारखंड में परीक्षा धांधली को लेकर धरने पर बैठे छात्रों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्र नेता देवेंद्र महतो का कहना है तिरंगा फहराने के लिए वे तिरंगा यात्रा में शामिल होना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और जाने से रोक दिया. इस दौरान उनके सीने में चोट लग गई.
देवेंद्र महतो JPSC परीक्षा धांधली के खिलाफ 14 दिन से अनशन पर बैठे हैं. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. 15 अगस्त पर उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल होने की इच्छा जताई थी. लेकिन उन्हें पुलिस ने रोक दिया. हालांकि देवेंद्र महतो तिरंगा फहराने पर अड़े रहे, इस बीच उनकी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हो गई.
इलाज कराने से भी किया मना
देवेंद्र नाथ महतो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियोज पोस्ट करते हुए नाराजगी जताई है. वह वार्ड के बाहर ही धरने पर बैठ गए और इलाज करवाने से भी मना कर दिया. देवेंद्र ने आरोप लगाया कि उन्हें झंडा फहराने से रोका गया. महतो ने दावा किया कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट भी की है.
14 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे मेरे साथ आज पुलिस द्वारा धक्का-मुक्की और बलपूर्वक रोकने की कोशिश की गई। मेरे साथ मौजूद साथियों के साथ भी पुलिस द्वारा मारपीट की गई।
— Devendra Nath Mahto (@DevendraNathMa9) August 15, 2026
कई दिनों से भूखा होने के बावजूद मैं अपने अधिकार और जनता की आवाज़ के लिए खड़ा हूँ। हमें इस तरह रोककर हमारी आवाज़ को… pic.twitter.com/TRxMaMkBqR
पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के वीडियो पोस्ट करते हुए देवेंद्र महतो ने लिखा, 14 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं और पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की की. उन्हेंन बलपूर्वक रोकने की कोशिश की गई. उनके साथियों के साथ भी मारपीट की गई है. उन्होंने कहा, कई दिनों से भूखा होने के बावजूद मैं अपने अधिकार और जनता की आवाज़ के लिए खड़ा हूं. हमें इस तरह रोककर हमारी आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता. जो वीडियो महतो ने पोस्ट किया है उसमें देखा गया कि पुलिस जवानों ने उन्हें वार्ड के बाहर जाने से रोका हुआ है. एक पुलिस अधिकारी देवेंद्र महतो को जबरन पकड़कर अंदर की ओर धकेल रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Gen-Z से 'दिमागी नक्सल' तक... लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, जानें 77 मिनट के भाषण में क्या-क्या कहा?
यह भी पढ़ें
वहीं, पुलिस ने उनकी तबीयत का हवाला देते हुए महतो को तिरंगा कार्यक्रम में जाने से रोक दिया. वे रांची में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में शामिल होना चाहते थे. इसी स्टेडियम में JPSC पेपर धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन चल रहा है. महतो इसी आंदोलन के बीच स्टेडियम में तिरंगा फहराना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें हॉस्पिटल से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी. हॉस्पिटल में पुलिस बल को भी तनात किया गया है. ये आंदोलन पिछले 22 दिन से चल रहा है.
सीजेपी का एक ही एजेंडा है कि देश में दंगे करवाओ, कमियाँ हर सिस्टम में होती हैं और यह लोग कमियों पर भड़का कर और आजादी के नारे लगा कर युवाओं को नेपाल, श्री लंका और बांग्लादेश की तरह भड़का कर यूएसए का तख्ता पलट का एजेंडा चलाना चाहते हैं, यह देशद्रोही हैं