Advertisement

Loading Ad...

पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर गाड़े सफलता के झंडे, 91.46% रहा कुल परिणाम

Punjab Board 12th Results 2026 Declared: पंजाब बोर्ड 12वीं के नतीजों में 91.46% छात्र सफल रहे, जहां एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर बाजी मारी है.

Image Source: AI_Generated
Loading Ad...

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने आज, 13 मई को 12वीं की परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है. इस साल के परिणामों में एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है. इस साल कुल 91.46 प्रतिशत छात्र 12वीं की परीक्षा में पास हुए, जिसमें लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 94.47 फीसदी दर्ज किया गया, तो वहीं लड़कों 88.52 फीसदी ही रहा. इसके अलावा परीक्षा में बैठने वाले ट्रांसजेंडर छात्रों का पासिंग प्रतिशत 100 फिसदी रहा. 

क्या कहते हैं आंकड़े?

इस साल 12वीं की परीक्षा में कुल 2,65,417 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2,42,755 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है. इसमें अगर लड़कियों की संख्या पर नजर डाले तो कुल 1,25,695 लड़कियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया जिसमें 1,19,073 छात्राएं पास हुईं. वहीं लड़कों की संख्या की बात की जाए तो कुल 1,39,716 छात्रों में 1,23,676 पास हुए.

Loading Ad...

इस साल कौन बना टॉपर?

Loading Ad...

टॉपर की बात करें तो इस साल 12वीं के बोर्ड परीक्षा में सुखदीप कौर ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दूसरे स्थान पर मुमताज बेगम और तीसरे स्थान पर दिव्यांशी रहीं. 

वेबसाइट पर कैसे देखें रिजल्ट?

Loading Ad...

परीक्षार्थी अपना रिजल्ट इन तरीकों से देख सकते हैं-

  • सबसे पहले पंजाब बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं.
  • फिर होम पेज पर ‘रिजल्ट’ पर क्लिक करें.
  • उसके बाद ‘कक्षा 12वीं के परिणाम’ पर क्लिक करें और अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें.
  • अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा. 

कैसा रहा पिछले साल का रिजल्ट?

यह भी पढ़ें

पिछले साल पंजाब बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट 14 मई को घोषित किये थे. पिछले साल भी लड़कियों ने ही बाजी मारी थी और मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान हासिल किया था. पिछले साल कुल 2,65,388 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 2,41,506 स्टूडेंट्स पास हुए थे. पिछले साल कुल 91 प्रतिशत का परिणाम रहा था, जिसमें लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर था. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...