×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पीएम आवास योजना से बदली जिंदगी, गौरेला के इरशाद अहमद को मिला पक्का घर, पीएम मोदी का जताया आभार

लाभार्थी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से पीएम आवास योजना की जानकारी मिली थी. इसके बाद उन्होंने तय किया कि वे इसका लाभ लेने के लिए आवेदन करेंगे.

Author
18 Mar 2026
( Updated: 18 Mar 2026
07:01 PM )
पीएम आवास योजना से बदली जिंदगी, गौरेला के इरशाद अहमद को मिला पक्का घर, पीएम मोदी का जताया आभार
Advertisement

छत्तीसगढ़ के गौरेला निवासी इरशाद अहमद अब तक कच्चे मकान में जीवन यापन करने को मजबूर थे. लेकिन, अब उन्हें पीएम आवास योजना के तहत पक्का मकान मिला है. उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताया है.

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)' के माध्यम से छत्तीसगढ़ के गौरेला में जरूरतमंद परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है.

कच्चे मकान से पक्के घर तक का सफर

इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद गौरेला के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 8 में एक और लाभार्थी का अपने पक्के मकान का सपना सच हुआ है. इस योजना के तहत इरशाद अहमद बेहना को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आवास आवंटित किया गया है. प्रशासन द्वारा घर का कार्य पूर्ण होने के बाद लाभार्थी को सौंप दिया गया है.

Advertisement

पीएम आवास योजना के माध्यम से कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को पक्की छत मिल रही है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार और सुरक्षा का अहसास बढ़ा है.

स्थानीय नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में पात्र हितग्राहियों को समय पर आवास उपलब्ध कराने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है ताकि हर परिवार का अपना एक सुरक्षित आशियाना हो सके.

परिवार में खुशी का माहौल

Advertisement

इरशाद ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि पीएम आवास योजना का लाभ मिलने से पहले पैसे की तंगी के कारण कच्चे मकान में रहने को मजबूर थे. बरसात के दिनों में घर की छत टपकती थी. घर के अंदर जलजमाव होने से परिवार के दूसरे सदस्यों को भी काफी समस्या होती थी. लेकिन, पीएम आवास योजना ने हमें एक उम्मीद की किरण दी है. इस योजना के जरिए पक्का मकान पाने का सपना पूरा हो गया है.

पीएम मोदी के प्रति जताया आभार

लाभार्थी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से पीएम आवास योजना की जानकारी मिली थी. इसके बाद उन्होंने तय किया कि वे इसका लाभ लेने के लिए आवेदन करेंगे.

पीएम मोदी का आभार जताते हुए लाभार्थी ने कहा कि अगर वे इस योजना को नहीं लाते तो शायद पक्के मकान में रहने का सपना अधूरा रहता.

Advertisement

प्रशासन की पहल जारी

यह भी पढ़ें

लाभार्थी की बहन नाजरीन फातिमा ने कहा कि पहले कच्चे मकान में रहते थे, काफी कठिनाई होती थी. बारिश के दिनों में रात भर जागते थे, क्योंकि घर में जलजमाव हो जाता था. दूसरी ओर बीमारियां फैलने की संभावना भी रहती थी. लेकिन, अब पीएम आवास योजना के तहत पक्का मकान मिला है तो हम अब खुशी-खुशी रहते हैं. कोई समस्या नहीं होती है. पीएम मोदी का दिल से धन्यवाद.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें