Advertisement
श्रीगंगानगर में रेल ब्लास्ट से मचा हड़कंप! बाल-बाल बची पैसेंजर ट्रेन, ATS-BDS मौके पर पहुंची, साजिश की जांच शुरू
Sri Ganganagar Railway Track Blast: इस धमाके के जरिए ट्रेन को निशाना बनाने की साजिश रची गई थी. गनीमत रही कि जिस ट्रेन को निशाना बनाने की आशंका जताई जा रही है, वह सुरक्षित वहां से गुजर चुकी थी.
Advertisement
Sri Ganganagar Railway Track Blast: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है.. यहां अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन (Anupgarh-Suratgarh railway line)पर जोरदार धमाका हुआ, जिससे रेलवे ट्रैक के पास लगे सीमेंट के कई पिलर पूरी तरह टूटकर बिखर गए... घटना के बाद इलाक में हड़कंप मच गया... शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस धमाके के जरिए ट्रेन को निशाना बनाने की साजिश रची गई थी...हालांकि, गनीमत रही कि जिस ट्रेन को निशाना बनाने की आशंका जताई जा रही है, वह सुरक्षित वहां से गुजर चुकी थी... घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, रेलवे प्रशासन, ATS और FSL की टीमें मौके पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी.
ट्रेन गुजरने के करीब 45 मिनट बाद हुआ धमाका
मिली जानकारी के अनुसार, जिस रेलवे ट्रैक पर धमाका हुआ, वहां से करीब 45 मिनट पहले एक पैसेंजर ट्रेन गुजरी थी...ट्रेन के सुरक्षित निकलने के कुछ देर बाद ही अचानक तेज धमाका हुआ.... धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के इलाकों तक सुनाई दी.. विस्फोट के कारण रेलव ट्रैक के पास लगे सीमेंट के कई पिलर पूरी तरह टूट गए... उनकी हालत देखकर धमाके की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है.. पिलर के अंदर लगा लोहे का सरिया भी बाहर निकल आया और आसपास बिछी गिट्टी दूर तक बिखर गई.'
Advertisement
Advertisement
अनूपगढ़-बठिंडा ट्रेन को निशाना बनाने की आशंका
इस घटना को लेकर चिंता की बात ये है कि जांच के दौरान ट्रेन को निशाना बनाने की साजिश की आशंका सामने आई है... वहीं, बताया जा रहा है कि अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर अनूपगढ़-बठिंडा ट्रेन (Anupgarh-Bathinda train) को नुकसान पहुंचाने की योजना हो सकती थी...हालांकि, इस मामले में अभी जांच जारी है और साजिश के पीछे कौन लोग हैं, इसका पता लगाया जा रहा है... फिलहाल पुलिस और दूसरी जांच एजेंसियां हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही हैं...
Advertisement
#WATCH | Sri Ganganagar, Rajasthan: SP Harishankar says, "My team and I have already inspected the site, and railway officials are also present. Our forensic team and the Bomb Disposal Squad (BDS) are on their way. We will only be able to determine the exact cause once they arrive; it would be premature to conclude whether it was an explosion or something else. We are currently examining the scene to assess the situation further. There is no connection with the seized RDX." (03.11)
— ANI (@ANI) ?ref_src=twsrc%5Etfw">November 4, 2026
ATS, बम निरोधक दस्ता और FSL की टीम जुटी जांच में
धमाके की सूचना मिलते ही श्रीगंगानगर के SP हरिशंकर सहित पुलिस और रेलवे प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं... इस के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया, ताकि जांच के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो...
Advertisement
ATS की टीम और बम निरोधक दस्ता (Bomb disposal squad) भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गया...वहीं, एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए हैं...श्रीगंगानगर के SP हरिशंकर के मुताबिक... घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी...बम निरोधक दस्ते (Bomb disposal squad) को भी बुलाया गया है.. FSL की टीम भी मौके पर पहुंची और सबूतों को इकट्ठा किया... उन्होंने बताया कि जांच जारी है...फिलहाल सभी टीमें सबूतों के आधार पर ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि धमाका कैसे हुआ और इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है...
रेलवे रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित
इस घटना के बाद अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे रूट पर ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है.. रेलवे प्रशासन की ओर से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं;..
Advertisement
यह भी पढ़ें
वहीं फिलहाल सबसे बड़ी राहत यही है कि धमाके से पहले ट्रेन वहां से गुजर चुकी थी और किसी बड़े रेल हादसे (Rail Accident) की खबर सामने नहीं आई है... अब सभी की नजर जांच पर टिकी है...जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि इस धमाके के पीछे असली वजह क्या थी और क्या वाकई किसी ट्रेन को उड़ाने की साजिश रची गई थी..