Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'काशी विश्वनाथ मंदिर जाते तो जाली टोपी वाले उन्हें दौड़ा देते’, ओपी राजभर ने अखिलेश को घेरा, कहा- अली-अली वाले, अब बजरंगबली बोल रहे

अखिलेश यादव के वाराणसी दौरे पर सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जालीदार टोपी पहनकर 'अली-अली' करने वाले आज बजरंगबली का नाम ले रहे हैं. उन्होंने सपा के सरकार बनाने के दावे पर भी तंज कसा है.

Image Source: IANS
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. राजभर ने कहा कि जिनके शासनकाल में काशी की उपेक्षा हुई, वही अखिलेश आज काशी के विकास पर सवाल उठा रहे हैं. मथुरा, अयोध्या और काशी में मंदिर दर्शन नहीं करने को लेकर भी सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर उन्हें किस बात का डर है?

काशी के विकास पर अखिलेश को घेरा

राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को अपने कार्यकाल का काशी याद करना चाहिए, तब उन्हें समझ आएगा कि मोदी-योगी राज में काशी में कितना विकास हुआ है. अखिलेश के काशी में मेट्रो चलाने के दावे पर तंज कसते हुए राजभर ने कहा कि बेहयाई की भी हद होती है. उन्होंने कहा कि NDA के शासन में विकास की गंगा बह रही है. सपा सरकार बनने के अखिलेश के दावों पर उन्होंने कहा कि न नौ मन गेहूं होगा, न राधे गवने जायेंगी.

Loading Ad...

’मंदिर जाते तो जालीदार टोपी वाले उन्हें दौड़ा लेते’

Loading Ad...

राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते अखिलेश जालीदार टोपी पहनकर 'अली-अली' करते थे, लेकिन अब त्रिशूल और चक्र धारण कर 'बजरंगबली' का नाम लेते हैं. वो पहले बताएं कि वह मथुरा क्यों नहीं गए? वो कहते हैं कि राम ही कृष्ण हैं और कृष्ण ही राम हैं, तो दर्शन करने में क्या परेशानी है? अखिलेश अयोध्या जाते हैं, लेकिन हनुमानगढ़ी और भगवान राम के दर्शन नहीं करते. वाराणसी जाने के बावजूद उन्होंने बाबा भोलेनाथ के दर्शन नहीं किए. राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को डर था कि अगर वो मंदिर जाते तो जालीदार टोपी वाले उन्हें दौड़ा लेते.

राजभर ने अखिलेश को दी थी चुनौती

आपको बता दें कि बीते दिन भी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के वाराणसी दौरे को लेकर उन पर तीखा हमला बोला था. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए राजभर ने लिखा था कि अखिलेश बनारस पधार रहे हैं, मगर अफसोस की बात है कि बाबा विश्वनाथ के दरबार में शीश नवाने की भी उनकी हिम्मत नहीं हो रही है. उन्होंने सपा प्रमुख को चेतावनी देते हुए कहा कि वे इतनी भी तुष्टिकरण वाली राजनीति न करें कि हिंदू समाज उन्हें धिक्कारने लगे.

ये भी पढ़ें: बाबा विश्वनाथ के दर्शन से क्यों कतरा रहे अखिलेश यादव? सपा प्रमुख के वाराणसी दौरे पर राजभर ने दागे तीखे सवाल

Loading Ad...

अयोध्या और मथुरा में दर्शन करने में छूटती है अखिलेश की कंपकपी

यह भी पढ़ें

कैबिनेट मंत्री ने अखिलेश यादव के पिछले दौरों का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले जब वे अयोध्या गए थे, तब वहां भी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पास से मुंह घुमाकर निकल गए थे. इसी तरह जब वे मथुरा जाते हैं, तो श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर की तरफ देखने से भी उनकी कंपकंपी छूटने लगती है. राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि न जाने क्यों अखिलेश यादव का मन केवल मस्जिद, मजार, ईदगाह, दरगाह और कब्रिस्तान में ही लगता है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...