जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा हमला, बोले- भगवान राम अखिलेश को इस जन्म में नहीं बुलाएंगे

भगवान राम के दर्शन को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि "भगवान राम अखिलेश को इस जन्म में तो नहीं बुलाएंगे. अखिलेश अगले जन्म में अयोध्या जाएंगे"

Author
29 Sep 2026
( Updated: 29 Sep 2026
01:27 PM )
अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा हमला, बोले- भगवान राम अखिलेश को इस जन्म में नहीं बुलाएंगे
Image Credit: NMF Input
Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने 68,500 शिक्षक भर्ती के कैंडिडेट्स से बातचीत और भगवान राम के दर्शन पर अखिलेश यादव की टिप्पणी को लेकर प्रतिक्रिया दी है.   

68,500 शिक्षक भर्ती पर क्या बोले राजभर?

आईएएनएस से बातचीत करते हुए भगवान राम के दर्शन को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा, "भगवान राम अखिलेश को इस जन्म में तो नहीं बुलाएंगे. अखिलेश अगले जन्म में अयोध्या जाएंगे.

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी 150 लोगों की फरियाद, बोले- किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए

Advertisement

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना

अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट में ओमप्रकाश राजभर ने लिखा, "अखिलेश जी! सुना है आपके समाजवादी पार्टी दफ्तर में चच्चू शिवपाल यादव और भाई धर्मेंद्र यादव को घुसने के लिए आपकी परमिशन चाहिए. आप हरी झंडी देंगे, तभी एंट्री मिलेगी! जिस शिवपाल यादव ने मुलायम सिंह यादव के साथ गांव-गांव घूमकर समाजवादी पार्टी को सींचा, संगठन खड़ा करने में जिंदगी लगा दी, आज उसी चच्चू को पार्टी दफ्तर जाने के लिए भतीजे की हरी झंडी का इंतजार करना पड़ रहा है."

Advertisement

ओम प्रकाश राजभर ने आगे लिखा, "धर्मेंद्र यादव का भी यही हाल है. अगर परिवारवालों का ये हाल है तो सोचिए बाकी नेताओं की स्थिति क्या होगी. चच्चू से राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन पार्टी खड़ी करने में उनका भी पसीना लगा है. तरस इस बात पर आता है कि चच्चू को बुढ़ापे में ये सब देखना पड़ रहा है. खैर, ऊपरवाला सब देख रहा है. वही मान-स्वाभिमान का न्याय करेगा."

आईएएनएस से ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "68500 शिक्षक अभ्यर्थियों से बात की. इस भर्ती में अधिकारियों की वजह से कुछ गड़बड़ी हुई है. अभ्यर्थियों ने मुझसे चार बार मुलाकात की और चारों बार कार्रवाई की गई. अंतिम निर्णय को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंत्री और बेसिक शिक्षा मंत्री और दोनों विभागों के अधिकारियों ने बैठकर बातचीत की. बाद में यह निर्णय निर्णय लिया गया कि 7 वर्ष समय बीत चुका है, इस पर मुख्यमंत्री ही निर्णय करेंगे. हमने इन अभ्यर्थियों से कहा है कि पेपर उपलब्ध करा दो. मुख्यमंत्री से मिलकर हम लोग इस पर बात करेंगे."

राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना, सपा-कांग्रेस गठबंधन को बताया ‘ठगबंधन’

Advertisement

राम और शिव को लेकर रेवंत रेड्डी के बयान पर बोले राजभर 

भगवान राम और भगवान शिव को लेकर रेवंत रेड्डी की ओर से दिए गए बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "इस देश में 26 भगवान पैदा हुए हैं. समय-समय पर सबकी पूजा होती है. आप देखते हैं कांवड़ यात्रा. जल किसको चढ़ता है? शंकर भगवान को. यह शायद उनको पता नहीं है. जब जन्माष्टमी आती है, कृष्ण भगवान की पूजा होती है. रामनवमी आती है तो भगवान राम की पूजा होती है. देश में समय-समय पर सभी देवी-देवताओं की पूजा की जाती है. उनका कथन गलत है."

सपा को 'गिरगिट' कहे जाने पर राजभर ने किया समर्थन

सीएम योगी की ओर से सपा को गिरगिट बोलने पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "निश्चित ही सही कहा है कि यह लोग समय-समय पर अपना रंग बदलते रहते हैं. इनको देखकर गिरगिट भी शर्मा जाएगा. शर्म के मारे वह भी अपनी आंख बंद कर लेगा. अखिलेश यादव को पता है कि हम जीत नहीं रहे हैं. ये सब झूठ बोलने के ठेकेदार हैं."

Advertisement

मायावती के नगीना चुनाव संबंधी बयान पर क्या बोले राजभर?

मायावती के 'चंद्रशेखर ने धांधली से नगीना चुनाव जीता' वाले बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "देखिए कांग्रेस का पर्चा खारिज हुआ, तो सपा और कांग्रेस ने चंद्रशेखर का समर्थन कर दिया और जीतने का यही कारण है. अब उसको चाहे जो कुछ भी कोई कह सकता है."

यह भी पढ़ें

सीईसी के इस्तीफे के सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "सीईसी को इस्तीफा क्यों देना चाहिए, एसआईआर तो नया हुआ नहीं है. 1952 से समय-समय पर एसआईआर किया गया. एसआईआर के माध्यम से मृतकों का नाम मतदाता सूची से हटाया जा रहा है. विपक्ष को भय है कि मृतकों का नाम मतदाता सूची से हट गया तो फर्जी मतदान नहीं हो पाएगा. हमारे विधानसभा में 16 हजार मृतक और 23 हजार शिफ्टेड वोट पाए गए. विपक्ष की ओर से लगाया गया आरोप निराधार है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें