Advertisement

Loading Ad...

सास की तंत्र-मंत्र वाली पूजा, पति के सामने महिला को किया गया निर्वस्त्र, ससुर ने शरीर पर मली राख...कानुपर में मर्यादा तार-तार

कानपुर की एक महिला की शादी एक सर्राफा कारोबारी के बेटे से हुई. घर में पाखंड, तंत्र-मंत्र और लालच के कारण पीड़िता के साथ जो चीजें हुईं और महिला को निर्वस्त्र कर जो घिनौना काम ससुराल वालों ने किया, उसके बारे में जानकर आपका भी खून खौल उठेगा.

कानपुर में महिला के साथ खौफनाक वारदात (X)
Loading Ad...

तंत्र-मंत्र, पाखंड और लोभ-लालच एक इंसान को किस हद तक निर्दयी और राक्षसी प्रवृति का बना सकता है ये तो हम सब जानते हैं, लेकिन कानपुर की एक शादीशुदा महिला के साथ जो हुआ उसे जान आपका भी खून खौल उठेगा. दरअसल कानपुर की एक पीड़िता के साथ उसकी शादी के 2 साल के अंदर जो-जो हुआ उसने लोगों को अंदर से हिलाकर रख दिया है.

शादी के कुछ ही महीनों बाद चला तंत्र-मंत्र का खौफनाक खेल!

जिस पीड़िता की बात हम कर रहे हैं, उसका विवाह 6 मार्च 2024 को पांडू नगर के प्रतिष्ठित सर्राफा कारोबारी विनीत मिश्रा के बेटे कौतुक मिश्रा से धूमधाम से हुआ था. पीड़ित महिला के पिता ने अपनी बेटी की शादी की खुशी में 5 करोड़ रुपये तक खर्च किए थे. शादी के कुछ ही महीनों के बाद ससुराल में भक्ति के नाम पर ढोंग और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल ने उसका जीवन नर्क कर दिया, जिसकी वजह से महिला आज भी सदमे और खौफ में है.

Loading Ad...

सास ने अपनी बहू पर डाला निर्वस्त्र होकर शामिल होने का दबाव

Loading Ad...

पीड़िता ने अपनी सास पर आरोप लगाया है कि वो खुद को कोलकाता की तांत्रिक परंपराओं से जुड़ी बताती थी. वो आधी रात को तंत्र-मंत्र और पूजा करती थी. वैसे ही उसने एक रात पूजा शुरू की. सास ने दावा किया कि उसी तंत्र-मंत्र और अनुष्ठान और कथित पाखंड से उसके घर में सारी संपत्ति आई है. इतना ही नहीं सास ने अपनी बहू पर दबाव डाला कि वो भी इस अनुष्ठान में परिवार के अन्य सदस्यों की तरह निर्वस्त्र होकर आए.

पति ने भी पत्नी का नहीं दिया साथ

Loading Ad...

हैरानी की बात ये रही कि पति ने भी अपनी पत्नी की बजाय अपने परिवार वालों का साथ दिया. उसका व्यवहार बेहद घिनौना था, जिसने इस शर्मनाक कृत्य का विरोध करने की जगह अपने माता-पिता का साथ दिया और घरवालों की हां में हां मिलाते हुए अपनी पत्नी को इस अमानवीय कृत्य के लिए मजबूर किया.

ससुर ने बहू की बॉडी पर मली राख!

पीड़िता ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि विरोध करने पर ससुर और पति ने मिलकर ना सिर्फ जबरन उसके कपड़े उतार दिए बल्कि उसे एक कमरे में ससुर के साथ बंद कर दिया गया. इसके बाद सनकी ससुर ने संस्कार और रिश्तों की सारी मर्यादा को तार-तार करते हुए कथित तौर पर अपनी बहू के शरीर पर राख मल दिया. जब इस दौरान पीड़िता की ओर से विरोध किया गया तो उसके साथ मारपीट भी की गई. महिला फिलहाल गहरे मानसिक और शारीरिक सदमे में है.

Loading Ad...

5 करोड़ दहेज के बावजूद कम नहीं हुआ ससुराल वालों का लोभ

पाखंड के अलावा परिवार वालों का लालच भी सातवें आसमान पर चला गया. 5 करोड़ के भारी-भरकम दहेज और खर्चे के बावजूद उससे अतिरिक्त 2 करोड़ रुपये नकद और 1 किलो सोने की मांग की गई. जब मांगे पूरी नहीं हुई तो उसे प्रताड़ित किया गया और मारपीट की गई. इतना ही नहीं हर दिन हिंसा का नया दौर शुरू हो गया.

पुलिस ने भी शिकायत दर्ज करने में की आना-कानी

Loading Ad...

कहा जाता है कि आरोपी परिवार कानपुर के एक बड़े नेता का करीबी रिश्तेदार है. पीड़िता ने आगे आरोप लगाया कि इसी सियासी रिश्ते के कारण पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं सुनी और कई महीनों तक FIR दर्ज नहीं की गई, बल्कि समझौते का दबाव बनाया गया. आरोपियों ने दावा किया कि उनके संबंध ऊंचे पदों पर बैठे लोगों से हैं, इसलिए उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा.

समझौते का दबाव बनाने और सुलह ना होने के बाद महिला थाने में पति, सास-ससुर, बाबा और देवर सहित 5 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया. एसीपी आशुतोष सिंह के मुताबिक पुलिस अब साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है और पूरे मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...