Advertisement
अंकित बालियान हत्याकांड में UP पुलिस का बड़ा एक्शन, दो शूटर एनकाउंटर में ढेर; हत्या के पीछे सामने आया हरियाणा कनेक्शन
शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने दो कथित शूटरों सुमित और मोहित को एनकाउंटर में मार गिराया. अंकित की 26 अगस्त को जिम के बाहर गोली मारकर हत्या हुई थी. सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने चार शूटरों की पहचान की थी.
Advertisement
Ankit Baliyan Murder Case: उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस और एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है. हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे दो कथित शूटरों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. मारे गए आरोपियों की पहचान सुमित और मोहित के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, दोनों अंकित बालियान की हत्या को अंजाम देने वाले चार शूटरों में शामिल थे.
दरअसल, अंकित की हत्या 26 अगस्त की शाम शामली के आर्यपुरी इलाके में एक जिम के बाहर हुई थी. बताया गया कि अंकित जिम से बाहर निकले ही थे, तभी हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था और पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी. और सीसीटीवी फूटेज के आधार पर पुलिस ने चार शूटरों की पहचान की थी.
चेकिंग के दौरान पुलिस से हुआ सामना
Advertisement
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, घटना के बाद जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था. रात से लेकर सुबह तक अलग-अलग स्थानों पर नाकेबंदी और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान बागपत नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया. आरोप है कि दोनों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. कुछ देर तक चली मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हो गए. पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मौके से दो 9mm पिस्तौल, एक .32 कैलिबर पिस्तौल, 26 जिंदा कारतूस और करीब 15 खाली खोखे बरामद करने का दावा किया है.
Advertisement
Shamli, Uttar Pradesh: On the encounter of two accused in Haryanvi singer Ankit Balyan’s killing, SP Narendra Pratap Singh says, "You are all aware that on the 26th, a major incident occurred in Shamli district. Near a gym under the Kotwali police station area, renowned Haryanvi… pic.twitter.com/Kcn4ruVx49
— IANS (@ians_india) ?ref_src=twsrc%5Etfw">August 31, 2026
चार शूटर और दो मददगारों की भूमिका सामने आई
Advertisement
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि अंकित बालियान की हत्या के लिए कुल चार शूटर शामली पहुंचे थे. इनमें से दो सुमित और मोहित अब एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं. जांच में दो अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आई है, जो कथित तौर पर रेकी और दूसरी मदद से जुड़े थे. यानी अब तक पुलिस की पड़ताल में इस हत्याकांड से जुड़े छह लोगों की भूमिका सामने आई है. पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान घायल आरोपियों ने हरियाणा के एक कुख्यात अपराधी राहुल का नाम लिया था. आरोप है कि उसी ने उन्हें अंकित की हत्या के लिए भेजा था. पुलिस का कहना है कि राहुल ने कथित तौर पर उन्हें पैसे और हथियार उपलब्ध कराए थे. हालांकि, इस पूरे नेटवर्क की सच्चाई और अन्य आरोपियों की भूमिका जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.
यह भी पढ़े: अंकित बालियान की मौत पर छलका मासूम शर्मा का दर्द, बोले-मुझे भी लगातार मिल रही हैं धमकियां
कबड्डी खिलाड़ी से सिंगर बनने तक का सफर
Advertisement
अंकित बालियान की पहचान सिर्फ एक सिंगर के तौर पर नहीं थी. संगीत की दुनिया में आने से पहले वह कबड्डी खेलते थे. करीब 2013-14 तक उन्होंने प्रदेश स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था. दिल्ली और भोपाल समेत कई शहरों में उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई. लेकिन पैर में गंभीर चोट और फ्रैक्चर के बाद उन्हें खेल से दूरी बनानी पड़ी. इसके बाद अंकित ने फिटनेस और जिम पर ध्यान देना शुरू किया. इसी दौरान संगीत के प्रति उनका लगाव बढ़ता गया और करीब 2022 में उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम शुरू किया.
यह भी पढ़े: अखिलेश-राहुल की जोड़ी पर ओपी राजभर ने कसा तंज, पूछा-झाड़ू छाप को कितनी सीटें देंगे, 150 या 200?
गाने ही नहीं, एक्टिंग और प्रोडक्शन में भी आजमाया हाथ
Advertisement
अंकित ने सिंगिंग के साथ गीत लेखन, कंपोजिंग, एक्टिंग और म्यूजिक प्रोडक्शन में भी काम किया. मासूम शर्मा सहित कई चर्चित कलाकारों के साथ उन्होंने प्रोजेक्ट किए. 'एक खटोला जेल के भीतर','भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान', '112 NE', 'जाट जाटनी', 'मोदी बरगा रुतबा', 'गोली के बारूद', 'सिस्टम' और 'अगला जनम जाट' जैसे गानों से उन्हें पहचान मिली.
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि अंकित के कई गानों को यूट्यूब पर लाखों और करोड़ों व्यूज मिले थे. परिवार के मुताबिक, अंकित के 20 से ज्यादा नए गानों पर काम चल रहा था और वह बॉलीवुड में भी कदम रखने की तैयारी कर रहे थे. लेकिन इससे पहले ही उनकी जिंदगी का यह सफर एक दर्दनाक वारदात के साथ खत्म हो गया. अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश करना और इसमें शामिल सभी लोगों तक पहुंचना है.