जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अंकित बालियान की मौत पर छलका मासूम शर्मा का दर्द, बोले-मुझे भी लगातार मिल रही हैं धमकियां

गायक मासूम शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने एक गाना रिलीज किया था, जिसे लेकर भी लगातार धमकियां आ रही हैं. उन्होंने कहा, "मेरे हालिया गाने के रिलीज होने के बाद मेरे और हैरी भाई के पास लगातार धमकियां आ रही है. मैं एक बात कहना चाहूंगा कि समाज में कुरीतियों पर हमने एक गाना किया है उसमें हमने किसी का नाम नहीं लिया. हमने तो बस समाज में फैली कुरीतियों पर गाना किया है.

अंकित बालियान की मौत पर छलका मासूम शर्मा का दर्द, बोले-मुझे भी लगातार मिल रही हैं धमकियां
Image Credit: Video Grab/masoomsharmaofficial/ankiitbaliyann
Advertisement

लोकप्रिय भारतीय हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने शनिवार को सोशल मीडिया वीडियो के जरिए बताया कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं. गायक ने सरकार से गुजारिश करते हुए कहा कि हरियाणा के ज्यादातर आर्टिस्ट को धमकियों का सामना करना पड़ता है, जिस पर सरकार को काम करना चाहिए. 

अंकित बालियान की मौत पर मासूम शर्मा ने जताया दुख

गायक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके शुरुआत में उन्होंने अंकित बालियान की मौत पर दुख जाहिर किया.

Advertisement

वीडियो में वे कहते हैं, "राम राम भाई, कुछ दिन पहले हमारे प्यारे भाई अंकित बालियान का निधन हो गया. इस बात का हमें बेहद दुख है और एक दिन पहले ही हमने अपनी बातचीत की थी. अगले दिन पता चला कि वे अब नहीं रहे. हमने साथ में बहुत सारा काम किया है और मेरे कुछ गानो में उन्होंने मॉडल के तौर पर भी काम कर रखा है. भाई बोलचाल में बहुत अच्छे थे."

गायक ने सरकार से की गुंडागर्दी पर लगाम लगाने की अपील

उन्होंने बढ़ती गुंडागर्दी को देखते हुए सरकार को इस पर कार्यवाही की मांग की. गायक ने कहा, "जिस तरह से गुंडा-गर्दी बढ़ती जा रही है, उसे देखकर सरकार को अंकुश लगाना चाहिए. हमारी सरकार से गुजारिश है कि वे इन सभी मुद्दों पर जरूर काम करें. क्योंकि कलाकार और बिजनेसमैन के पास इस तरह की धमकियां आती हैं. सरकार को इन सभी चीजों पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए और अंकित भाई का जिसने भी मर्डर किया है उसे सरकार को जल्दी पकड़ना चाहिए. हम आशा करते हैं सरकार जल्दी इसका समाधान निकालें. क्योंकि ये परेशानी एक आदमी की नहीं बल्कि हर कलाकार और बिजनेसमैन की है. जिसका ज्यादा नाम और पैसा हो जाए उसके पीछे एक बड़े नाम के लोग लग जाते हैं."

 
 
 
 
 
Instagram पर यह पोस्ट देखें
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Aarya Masoom Sharma (@masoomsharmaofficial) द्वारा साझा की गई पोस्ट

Advertisement

“मुझे भी मिल रही हैं धमकियां”

गायक ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने एक गाना रिलीज किया था, जिसे लेकर भी लगातार धमकियां आ रही हैं. उन्होंने कहा, "मेरे हालिया गाने के रिलीज होने के बाद मेरे और हैरी भाई के पास लगातार धमकियां आ रही है. मैं एक बात कहना चाहूंगा कि समाज में कुरीतियों पर हमने एक गाना किया है उसमें हमने किसी का नाम नहीं लिया. हमने तो बस समाज में फैली कुरीतियों पर गाना किया है. क्योंकि एक कलाकार की जिम्मेदारी होता है कि समाज में फैली कुरीतियों पर भी गाना आना चाहिए.

मासूम शर्मा ने बताया कि एक तबके के लोगों को भी इस गाने को लेकर काफी दिक्कत हो रही है. उन्होंने कहा, "हमारा गाना रिलीज होने के बाद एक दो लोगों को दिक्कत हुई. हमने भी बहुत सारे कुरीतियों पर बोला, लेकिन एक ऐसा गैंग को ज्यादा तकलीफ है कि हमारे खिलाफ बोल दिया. इस पर मेरा कहना है कि अगर आप सही हो और आपने ऐसा कुछ नहीं किया तो आपको बुरा क्यों लग रहा है."

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें