जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अखिलेश-राहुल की जोड़ी पर ओपी राजभर ने कसा तंज, पूछा-झाड़ू छाप को कितनी सीटें देंगे, 150 या 200?

सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने एक बार फिर कांग्रेस-सपा गठजोड़ पर तंज कसा है और पूछा है कि अखिलेश जी आखिर ऐसा क्या हुआ कि राहुल गांधी से खटपट शुरू हो गई.

Author
30 Aug 2026
( Updated: 30 Aug 2026
05:43 PM )
अखिलेश-राहुल की जोड़ी पर ओपी राजभर ने कसा तंज, पूछा-झाड़ू छाप को कितनी सीटें देंगे, 150 या 200?
Image Source: X/ @oprajbhar
Advertisement

सुभासपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रिश्तों को लेकर तीखा तंज कसा है. आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह से अखिलेश यादव की बढ़ती नजदीकियों को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए हैं. राजभर ने पूछा कि कांग्रेस को 200 सीटें देने की बात पर ही सपा असहज हो रही थी तो अब आम आदमी पार्टी को कितनी सीटें दी जाएंगी.
 
राजभर ने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा, "अखिलेश जी, आखिर ऐसा क्या हुआ कि आपकी आपके बॉस राहुल जी से खटपट शुरू हो गई है? ये लड़कों की जोड़ी टूटकर बिखरने वाली है."
 
उन्होंने आगे कहा, "पता चला है कि राहुल जी को लगने लगा है कि यूपी में चाहे आपके साथ रहें या किसी और के, सरकार तो आनी नहीं है. इसलिए आपके भरोसे घनघोर बेइज्जती कराने से बेहतर है कि अपनी ताकत दिखाएं. यही वजह है कि राहुल जी के सिपहसालार राय साहब से लेकर इमरान मियां तक सब आपको राजनीति सिखाने में लग गए हैं."
 
कांग्रेस नेताओं के बदले तेवरों पर राजभर ने कहा, "जो कांग्रेस वाले कभी आपके पिता और चाचा जी के समय दरबार लगाया करते थे, आज आपको ही आंख दिखाने लगे हैं."

ये भी पढ़ें: 'हमसे लड़िए, महिलाओं से नहीं...', मऊ में राजभर समाज की बहन-बेटियों से मारपीट पर भड़के ओपी राजभर, अखिलेश को दी चेतावनी
 
इसके बाद उन्होंने संजय सिंह और आम आदमी पार्टी को लेकर अखिलेश पर तंज कसा. कहा, "सुनने में आ रहा है कि आजकल आपको झाड़ू से बहुत ज्यादा प्यार हो गया है. संजय सिंह को लेकर घूम रहे हैं! सही भी है, अपने कटेगरी की ही पार्टी चुने हैं. जनता का धन लूटने के मामले में सपा की तरह 'आप' वाले भी राज्यस्तरीय खिलाड़ी हैं."
 
राजभर ने सीट बंटवारे को लेकर भी सवाल किया. कहा, "खैर ये बताइए... कांग्रेस को तो 200 सीट देने की बात पर ही आप लोगों की हंफरी छूट रही थी? झाड़ू छाप को कितनी सीटें देंगे...150 या 200? या अभी केवल लॉलीपॉप के भरोसे ही टहला रहे हैं?"

यह भी पढ़ें

ये भी पढ़ें: ‘हम अहीरों के हरवाह नहीं, ठेकेदार बनना बंद कीजिए', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, पिछड़ों के आरक्षण के मुद्दे पर घेरा

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें