जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'मैं डिप्रेशन में हूं...', नोएडा की सबसे ऊंची इमारत सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा सेक्टर 94 की सुपरनोवा बिल्डिंग में एक युवक ने 43वीं मंजिल से छलांग लगा दी. युवक Airbnb में ठहरा था और एक दिन पहले ही कमरा बुक किया था. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

'मैं डिप्रेशन में हूं...', नोएडा की सबसे ऊंची इमारत सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस
Image Source: IANS
Advertisement

उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. सेक्टर 94 स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग में एक युवक की मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक युवक ने इमारत की 43वीं मंजिल से छलांग लगा दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक युवक सुपरनोवा में मौजूद एक Airbnb में ठहरा हुआ था. उसने घटना से करीब एक दिन पहले ही कमरा बुक किया था. फिलहाल युवक की पहचान और उसके इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटनाक्रम से जुड़े लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है.

जांच में क्या आया सामने?

शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना से पहले युवक ने वहां मौजूद एक एसी मैकेनिक से बातचीत की थी. बताया गया है कि युवक ने खुद को डिप्रेशन में होने की बात कही थी. मैकेनिक ने उसे रोकने और समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह उसे बचा नहीं सका. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सुपरनोवा नोएडा की प्रमुख ऊंची इमारतों में शामिल है और इस घटना ने एक बार फिर मानसिक तनाव जैसे मुद्दों पर सोचने को मजबूर किया है.

यह भी पढ़े: यूपी में कांग्रेस के कार्यकारी नहीं, असली अध्यक्ष होंगे इमरान मसूद! क्या है राहुल गांधी का असली गेम प्लान?

Advertisement

यह भी पढ़ें

बहरहाल, इस घटना पर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. युवक की पहचान, घटना की पूरी परिस्थितियों और उसके पीछे की वजह का पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ी परेशान करने वाली सामग्री भी सामने आई है, लेकिन ऐसी सामग्री को साझा करना उचित नहीं है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें