Advertisement
BJP विधायक अदिति सिंह के पाला बदलने की चर्चा पर लगा ब्रेक? CM योगी से मुलाकात के बाद सामने आई मुस्कुराती तस्वीर
यूपी चुनाव से पहले अदिति सिंह के कांग्रेस में लौटने की अटकलें तेज थीं. अब CM योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात और सामने आई तस्वीर ने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है.
Advertisement
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. नेताओं की मुलाकातों से लेकर उनकी गतिविधियों तक पर राजनीतिक गलियारों में नजर रखी जा रही है. इसी बीच रायबरेली सदर से बीजेपी विधायक अदिति सिंह को लेकर चल रही चर्चाओं ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. दरअसल, पिछले कुछ दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि वह बीजेपी छोड़कर दोबारा कांग्रेस का रुख कर सकती हैं. अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद इन चर्चाओं का माहौल बदलता नजर आ रहा है.
कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं ने पकड़ा था जोर
अदिति सिंह को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में लगातार चर्चा थी कि वह बीजेपी में अपनी मौजूदा भूमिका से संतुष्ट नहीं हैं और कांग्रेस में वापसी पर विचार कर सकती हैं. हालांकि, इन चर्चाओं की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी. कुछ रिपोर्टों में भी इस संभावना को महज राजनीतिक अटकल बताया गया था.
Advertisement
CM योगी से मुलाकात की तस्वीर आई सामने
Advertisement
इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अदिति सिंह की लखनऊ में मुलाकात हुई. मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर साझा करते हुए इसे शिष्टाचार भेंट बताया. तस्वीर में अदिति सिंह मुख्यमंत्री योगी के साथ मुस्कुराती हुई नजर आईं. इसके बाद उनके बीजेपी छोड़ने को लेकर चल रही चर्चाओं को लेकर सियासी तस्वीर कुछ अलग दिखाई देने लगी है.
Advertisement
CM योगी संग अच्छी तालमेल
अदिति सिंह के राजनीतिक सफर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनके संबंधों की चर्चा पहले भी होती रही है. कांग्रेस से अलग होने के दौर में भी उनके राजनीतिक रुख को लेकर काफी बातें सामने आई थीं. अब चुनाव से पहले योगी से उनकी मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब उनके संभावित पाला बदलने की चर्चाएं तेज थीं. हालांकि, केवल इस मुलाकात के आधार पर उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी.
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में जनपद रायबरेली के सदर विधान सभा क्षेत्र की मा. विधायक श्रीमती अदिति सिंह जी ने शिष्टाचार भेंट की। @AditiSinghRBL pic.twitter.com/8Gt6OP9i2g
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) ?ref_src=twsrc%5Etfw">September 18, 2026Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़े: योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र
यह भी पढ़ें
बहरहाल, इतना जरूर है कि मुख्यमंत्री से मुलाकात की तस्वीर ने रायबरेली की राजनीति में चल रही चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया है. 2027 के चुनाव से पहले अदिति सिंह किस राजनीतिक भूमिका में आगे बढ़ती हैं, इस पर अब सबकी नजर रहेगी.