Advertisement
गुलजार-ए-रजा फंडिंग: देवेंद्र फडणवीस ने विधान परिषद में बड़ा खुलासा, 4 करोड़ रुपए के लेन-देन की एटीएस जांच जारी
फडणवीस ने आगे कहा कि विदेशों की कुछ विवादित संस्थाओं से फंडिंग मिलने की जानकारी सामने आने के बाद संबंधित सभी खातों को सील कर दिया गया है. अब तक हुए सभी वित्तीय लेन-देन की बारीकी से जांच की जा रही है.
Advertisement
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधान परिषद में ‘गुलजार-ए-रजा’ फंडिंग मामले को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि ‘दावते इस्लामी’ नाम की एक अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा इस संगठन से जुड़े एक खाते में करीब 25 लाख रुपए जमा किए गए थे. उन्होंने बताया कि एटीएस इस मामले की जांच कर रही है.
जांच में सामने आए महत्वपूर्ण तथ्य
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस मामले की जांच के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिनके आधार पर अब तक चार खातों को फ्रीज कर दिया गया है. इसके साथ ही यह भी पता चला है कि कुछ राशि अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर निकाली गई थी, जिसकी विस्तृत जांच जारी है.
Advertisement
उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान 18,573 दानदाताओं ने चार जिलों में रखे गए करीब 400 ड्रॉप बॉक्स के माध्यम से यह फंड जमा किया. हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि सभी दानदाताओं की पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है. जिन लोगों ने चेक या अन्य माध्यमों से धनराशि दी है, उनकी पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया फिलहाल जारी है, ताकि फंडिंग के स्रोतों की पूरी तरह से पुष्टि की जा सके.
Advertisement
एटीएस की समानांतर जांच
मुख्यमंत्री ने बताया कि मामले में एक नया एंगल सामने आने के बाद एंटी टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) ने भी समानांतर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में यह आशंका जताई गई है कि ‘गुलजार-ए-रजा’ के माध्यम से जमा किए गए करीब चार करोड़ रुपए का इस्तेमाल विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया गया हो सकता है, जिसकी गहन जांच की जा रही है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
फडणवीस ने आगे कहा कि विदेशों की कुछ विवादित संस्थाओं से फंडिंग मिलने की जानकारी सामने आने के बाद संबंधित सभी खातों को सील कर दिया गया है. अब तक हुए सभी वित्तीय लेन-देन की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि धन का उपयोग किन-किन गतिविधियों में किया गया. एटीएस भी इस मामले के अन्य पहलुओं को लेकर अलग से जांच कर रही है और जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है.