Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

पहले काल भैरव, फिर बाबा विश्वनाथ... काशी पहुंचे CM योगी-हिमंत बिस्वा सरमा ने किया दर्शन-पूजन, मांगा लोक कल्याण का आशीर्वाद

सीएम योगी आदित्यनाथ और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने काशी में बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर लोक कल्याण की कामना की. इस दौरान योगी ने मंदिर परिसर में बच्चों को चॉकलेट भी बांटी.

Image Source: @CMOfficeUP
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया. दोनों मुख्यमंत्री ने बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ का पूजन-अर्चन कर राष्ट्र के सुख, समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की.

कालभैरव और विश्वनाथ मंदिर में किए दर्शन-पूजन 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और  असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा  सबसे पहले काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार पहुंचे. यहां उन्होंने विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आरती की । इसके बाद दोनों मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और गर्भगृह में जाकर  जलाभिषेक किया और षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्य़ाण की कामना की. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काल भैरव मंदिर में मौजूद बच्चों को स्नेह के साथ चॉकलेट दी.

Loading Ad...

यह भी पढ़े: 'जब तक सनातन की शक्ति है...', PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में CM हिमंत बिस्वा सरमा की राहुल गांधी को सीधी चुनौती

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर काशी से गुजरात के वडनगर के लिए रवाना हुई सेवा संकल्प अभियान के तहत बाइक यात्रा अब वापस वाराणसी पहुंच चुकी है. इस सेवा संकल्प अभियान के समापन समारोह में शामिल होने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य रूप से मौजूद रहे.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...