जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'जब तक सनातन की शक्ति है...', PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में CM हिमंत बिस्वा सरमा की राहुल गांधी को सीधी चुनौती

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. वाराणसी में एक कार्यक्रम के दौरान असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक भारत में 'सनातन की शक्ति' कायम है, तब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता.

'जब तक सनातन की शक्ति है...', PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में CM हिमंत बिस्वा सरमा की राहुल गांधी को सीधी चुनौती
Image Source: Screengrab
Advertisement

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सियासी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है. चुनाव से पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज होती दिख रही है. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा.

यह कार्यक्रम 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत गुजरात के वडनगर से काशी पहुंचे सेवा यात्रियों के सम्मान में आयोजित किया गया था. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के मौजूदा राजनीतिक रुख पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि भारत में जब तक 'सनातन की शक्ति' कायम है, तब तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'बाल भी बांका' नहीं कर सकते. दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष की ओर से किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन में राहुल गांधी सक्रिय भूमिका निभाते दिखाई दे रहे हैं. राहुल गांधी लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ-साथ केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी सवाल उठाते रहे हैं. इसी राजनीतिक टकराव के बीच हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए यह बयान दिया.

हिमंत बिस्वा ने दी राहुल गांधी को कड़ी चेतावनी 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम हिमंत शर्मा ने कहा, 'राहुल गांधी... जब तक भारत में सनातन की शक्ति है़, नरेन्द्र मोदी जी का बाल भी बांका नहीं कर सकते. जो लोग यह सोचते हैं कि नरेन्द्र मोदी को 10-20 हजार लोगों को एकत्र करके कभी रोका जा सकता है तो मैं उन लोगों से कहना चाहता हूं कि भारत की करोड़ों माताओं तथा देश के करोड़ों युवाओं की ताकत और सनातन भारत का आशीर्वाद नरेन्द्र मोदी के साथ है.'

सनातन की ताकत पर दिया जोर

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राम मंदिर का उल्लेख करते हुए कहा कि 2014 से पहले हिंदू समाज के एक बड़े हिस्से को यह भरोसा नहीं था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण संभव हो पाएगा. उनके मुताबिक, नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद इस दिशा में बड़ा बदलाव आया और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ. हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश में सनातन की शक्ति मजबूत है और इसी वजह से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कोई भी ताकत सफल नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि देश को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ाने की जरूरत है. इसी दौरान उन्होंने मुगल शासकों बाबर और औरंगजेब का भी जिक्र किया और राम मंदिर निर्माण को मौजूदा सरकार की उपलब्धि के तौर पर पेश किया.

यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए: CM योगी

Advertisement

चीन सीमा पर बुनियादी ढांचे का मुद्दा उठाकर कांग्रेस को घेरा

असम के मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में देश की सीमाओं पर बुनियादी ढांचे को लेकर पिछली कांग्रेस सरकार पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में सेना को चीन की सीमा तक पहुंचने के लिए जरूरी सड़क, रेल संपर्क और सैन्य संसाधनों की पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पाती थी. हिमंत ने दावा किया कि तत्कालीन सरकार में सीमा सुरक्षा को लेकर वह राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं थी, जिसकी जरूरत थी. उन्होंने मौजूदा सरकार के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हुए सड़क और रेल विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि अब सीमा तक पहुंचना पहले के मुकाबले आसान हुआ है. उनके मुताबिक, बेहतर हाईवे और रेलवे नेटवर्क की वजह से भारतीय सेना सीमावर्ती इलाकों तक तेजी से पहुंच सकती है और देश की सुरक्षा को मजबूत तरीके से संभाल सकती है.

यह भी पढ़े: जंतर-मंतर जाते राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हिरासत में, INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन जारी

Advertisement

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि वाराणसी में हिमंत बिस्वा सरमा का यह संबोधन ऐसे समय आया है, जब उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल बनने लगा है. राहुल गांधी पर उनके हमले से लेकर राम मंदिर और सीमा सुरक्षा तक उठाए गए मुद्दों ने कार्यक्रम को सियासी रंग दे दिया. अब देखना होगा कि इस बयान पर कांग्रेस और विपक्ष की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें