Advertisement
JDU में बढ़ा टकराव! अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, MLC चुनाव को लेकर किया बड़ा ऐलान
JDU में MLC चुनाव को लेकर अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने हैं. अनंत सिंह ने नीरज पर पुराने AK-47 मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए 20 करोड़ रुपये का चैलेंज दिया है. उन्होंने पटना ग्रेजुएट सीट पर नीरज के खिलाफ निर्दलीय अनुज सिंह का समर्थन करने और उन्हें हराने की बात कही है.
Advertisement
बिहार की सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (JDU) में विधान परिषद चुनाव को लेकर अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है. मोकामा विधायक अनंत सिंह और पार्टी के एमएलसी नीरज कुमार के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है. दोनों नेताओं के बयानों से साफ है कि पटना ग्रेजुएट सीट का चुनाव अब सिर्फ राजनीतिक मुकाबला नहीं रह गया है, बल्कि इसमें व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप भी शामिल हो गए हैं.
अनंत सिंह ने लगाए गंभीर
अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार ने हमेशा उनका विरोध किया और पुराने AK-47 बरामदगी मामले में उन्हें फंसाने में उनकी भूमिका रही. अनंत सिंह ने नीरज को 20 करोड़ रुपये का चैलेंज भी दिया. उन्होंने कहा कि वह मंदिर में जाकर या नार्को टेस्ट के जरिए अपनी बात साबित करने को तैयार हैं. अनंत सिंह ने यह भी कहा कि अब इस मामले में कोई समझौता नहीं होगा और वह नीरज कुमार को चुनाव में हराने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे. अनंत सिंह ने अपने विरोध को पार्टी के खिलाफ नहीं, बल्कि व्यक्तिगत बताया. उनका कहना है कि पटना ग्रेजुएट सीट का चुनाव पार्टी का सामान्य चुनाव नहीं है, इसलिए वह नीरज कुमार के खिलाफ खड़े हैं. उन्होंने नीरज कुमार के सामने निर्दलीय उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन भी किया है. अनंत सिंह ने यह दावा भी किया कि मुख्यमंत्री का चुनाव उनके वोटों से होता है.
Advertisement
यह भी पढ़े: IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय, 7 आरोपी बरी
Advertisement
नीरज कुमार ने किया पलटवार
वहीं, नीरज कुमार ने भी अनंत सिंह के आरोपों का तीखा जवाब दिया. उन्होंने अनंत सिंह को भगोड़ा, फरारी और कायर बताते हुए उनके खिलाफ पार्टी स्तर पर कार्रवाई की मांग की. नीरज कुमार ने कहा कि वह JDU के अधिकृत उम्मीदवार हैं और उनके चुनाव चिन्ह वाले दस्तावेज पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हस्ताक्षर हैं. उन्होंने पार्टी नेतृत्व से अनंत सिंह के खिलाफ कदम उठाने की अपील की है. दोनों नेताओं के बीच विवाद की एक बड़ी कड़ी पुराना AK-47 मामला भी है. अगस्त 2019 में बाढ़ थाना क्षेत्र स्थित अनंत सिंह के पैतृक घर से AK-47 राइफल, मैगजीन और दो ग्रेनेड बरामद होने का मामला सामने आया था. इस मामले में उन्हें दोषी ठहराते हुए 10 साल की सजा सुनाई गई थी. हालांकि, 2024 में पटना हाई कोर्ट ने AK-47 और अन्य प्रतिबंधित हथियार रखने के आरोपों में उन्हें बरी कर दिया था.
Advertisement
यह भी पढ़े: ‘ना सो रहे हैं, ना खा रहे हैं..’ पुनपुन नदी के रौद्र रूप ने बरपाया कहर! विधायक पर भड़की जनता
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि अब पटना ग्रेजुएट MLC चुनाव के बहाने JDU के इन दोनों नेताओं की खुली तकरार ने बिहार की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है. आने वाले दिनों में पार्टी नेतृत्व इस विवाद को किस तरह संभालता है, इस पर भी राजनीतिक नजरें टिकी रहेंगी.