‘हर छात्र को आगे बढ़ने का समान मौका’, योगी सरकार का संकल्प, धन के अभाव में नहीं रुकेगी पढ़ाई
CM योगी ने छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा, सरकार की प्राथमिकता हर छात्र को शिक्षा और आगे बढ़ने का समान अवसर देना है.
Follow Us:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूर्वदशम और दशमोत्तर कक्षाओं की 4.60 लाख से अधिक छात्राओं के खातों में 148 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि हस्तांतरित की गई. कार्यक्रम में कई विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से प्रमाणपत्र दिए. इसके बाद CM ने सोशल मीडिया के माध्यम से छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं.
उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र को धनराशि के अभाव में स्कूली शिक्षा से वंचित न होना पड़े. मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि किसी भी छात्र को धनराशि के अभाव में अपनी स्कूली शिक्षा से वंचित न होना पड़े.
किसी भी छात्र को धनराशि के अभाव में अपनी स्कूली शिक्षा से वंचित न होना पड़े। हर छात्र को शिक्षा प्राप्त करने और आगे बढ़ने का समान अवसर मिले, इसके लिए डबल इंजन सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। आज लखनऊ में अल्प आय वर्ग के पूर्वदशम (कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर कक्षाओं के 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में ₹148 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति का अंतरण किया। साथ ही, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 3, 2026
हर छात्र को मिले शिक्षा के समान अवसर
CM योगी ने आगे लिखा, हर छात्र को शिक्षा प्राप्त करने और आगे बढ़ने का समान अवसर मिले, इसके लिए डबल इंजन सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. आज लखनऊ में अल्प आय वर्ग के पूर्वदशम (कक्षा 9-10) और दशमोत्तर कक्षाओं के 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में 148 करोड़ से ज्यादा की छात्रवृत्ति/ शुल्क प्रतिपूर्ति का अंतरण किया, साथ ही, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया. सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं.
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें- UP बना देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य, भदोही के कालीन ने खोले विकास के द्वार, हुनर को मिली वैश्विक पहचान