जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

डिजिटल लाइब्रेरी से बदली गांवों की तस्वीर... CM योगी ने बताया कैसे 57,600 गांवों तक पहुंची पढ़ाई की नई रोशनी

सीएम योगी ने बताया कि 57,600 गांवों तक डिजिटल लाइब्रेरी पहुंचने से ग्रामीण बच्चों को किताबों, इंटरनेट और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संसाधन गांव में ही मिल रहे हैं.

डिजिटल लाइब्रेरी से बदली गांवों की तस्वीर... CM योगी ने बताया कैसे 57,600 गांवों तक पहुंची पढ़ाई की नई रोशनी
Image Source: NMF INPUT
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को डिजिटल लाइब्रेरी से ग्रामीण क्षेत्रों में आए बदलाव से अवगत कराते हुए कहा कि अब शहर की दूरी पढ़ाई में बाधा नहीं बन सकती. प्रदेश के 57,600 गांवों तक डिजिटल लाइब्रेरी पहुंचने से ज्ञान का डिजिटल द्वार खुला है. संसाधन करीब आए तो सपनों की राह भी आसान हुई है.

अब गांव में ही पुस्तक और डिजिटल कंटेंट

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर 2017 के पहले की स्थिति भी बताई. उन्होंने लिखा कि पहले गांव के किसी बच्चे को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करनी होती थी तो किताबों और बेहतर संसाधनों के लिए शहर की ओर देखना पड़ता था. दूरी समय भी लेती थी और पैसा भी. अब बहराइच के तेजवापुर ब्लॉक के खसहा मोहम्मदपुर में यही दूरी डिजिटल लाइब्रेरी ने कम कर दी है. ग्राम पंचायत सचिवालय में तैयार यह लाइब्रेरी किताब और कंप्यूटर, परंपरागत अध्ययन और आधुनिक तकनीक को एक छत के नीचे जोड़ रही है. यहां कंप्यूटर, प्रिंटर, हाई-स्पीड इंटरनेट, वाई-फाई, स्मार्ट टीवी और सीसीटीवी की सुविधा है. प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों के साथ नेशनल बुक ट्रस्ट का साहित्य भी उपलब्ध है. यानी पढ़ने के लिए पुस्तक चाहिए या तैयारी के लिए डिजिटल कंटेंट, दोनों अब गांव में ही सुलभ हैं.

संसाधन करीब आए तो सपनों की राह भी आसान

मुख्यमंत्री ने लिखा कि संसाधन करीब आए तो सपनों की राह भी आसान हुई. बच्चे और युवा यहां अध्ययन कर रहे हैं, ई-लर्निंग से जुड़ रहे हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को नई धार दे रहे हैं. जो समय और पैसा पहले शहर आने-जाने में लगता था, वह अब उनकी पढ़ाई में लग रहा है.

यह भी पढ़े: 'सिर्फ श्राद्ध-तर्पण तक सीमित न रखें...', पितृ पक्ष पर CM योगी की पाती में पूर्वजों की विरासत को लेकर बड़ा संदेश

Advertisement

अब 57600 गांवों तक पहुंची डिजिटल लाइब्रेरी

सीएम योगी ने लिखा कि यह बदलाव केवल एक गांव तक सीमित नहीं है. 2017 से पहले ई-लाइब्रेरी की पहुंच राज्य और जिला स्तर के लगभग 76 स्थानों तक सीमित थी, आज डिजिटल लाइब्रेरी 57,600 ग्राम पंचायतों तक पहुंच चुकी है. डिजिटल शिक्षा को केवल स्कूलों तक सीमित न रखते हुए लगभग 60 लाख युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं. आज प्रदेश के 32,000 से अधिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम और 15,000 से अधिक विद्यालयों में आईसीटी लैब के माध्यम से शिक्षा को नई तकनीक से जोड़ा जा रहा है.

भरोसे का आधार बना यह बदलाव

Advertisement

सीएम ने लिखा कि 2012-16 में पर्याप्त सरकारी निधि होने के बावजूद 6.22 लाख बच्चों को पाठ्यपुस्तकें और 97 लाख बच्चों को यूनिफॉर्म नहीं मिली. शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की उपलब्धता से लेकर उनकी पहुंच तक, उत्तर प्रदेश ने लंबी दूरी तय की है. अभिभावकों के लिए भी यह बदलाव भरोसे का आधार बना है. उनके बच्चों को आधुनिक शैक्षिक संसाधनों के लिए अब गांव से दूर नहीं जाना पड़ रहा.

यह भी पढ़े: योगी सरकार में बिजली सप्लाई को मिली नई रफ्तार, UP में 24,779 मेगावाट की मांग पूरी; आंधी-बारिश से प्रभावित इलाकों में दिन-रात काम कर रहीं UPPCL टीमें

बच्चों के द्वार तक पहुंच रही 'ज्ञान की रोशनी'

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की ग्राम पंचायत डिजिटल लाइब्रेरी पहल का परिणाम धरातल पर है. ग्राम पंचायत सचिवालय अब प्रशासनिक सेवाओं के साथ ज्ञान और तकनीक के केंद्र के रूप में भी नई भूमिका निभा रहे हैं. खसहा मोहम्मदपुर की यह डिजिटल लाइब्रेरी बदलाव की जीवंत तस्वीर है. गांव बदल रहा है, पढ़ाई का परिवेश बदल रहा है और ज्ञान की रोशनी अब बच्चों के द्वार तक पहुंच रही है.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी की पहुंच ने पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को आसान बनाया है. अब आधुनिक शैक्षिक संसाधन गांवों के करीब हैं, जिससे बच्चों और युवाओं के सपनों को नई दिशा मिल रही है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें