Advertisement

Loading Ad...

इत्तेफाक या कुछ और? बारामती में जहां गिरा था अजित पवार का प्लेन, वहीं फिर हुआ बड़ा विमान हादसा

Baramati Training Aircraft Accident: महाराष्ट्र के बारामती में रेडबर्ड कंपनी का एक ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसके बाद अब सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

Image Source: IANS/X/@CMOMaharashtra
Loading Ad...

महाराष्ट्र के बारामती तालुका में एक बार फिर प्रशिक्षण विमान हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बुधवार को गोजुबावी गांव के पास रेडबर्ड कंपनी का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए.

विमान कैसे हुआ क्रैश?

प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था. उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आने या नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि दुर्घटना की वास्तविक वजह अभी सामने नहीं आई है. राहत की बात यह रही कि विमान में मौजूद प्रशिक्षु पायलट सुरक्षित बताया जा रहा है. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य में मदद की और प्रशासन को सूचना दी.

Loading Ad...

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Loading Ad...

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विमान काफी नीचे उड़ रहा था और अचानक संतुलन बिगड़ने के बाद खेतों की ओर गिर पड़ा. विमान के गिरते ही तेज आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के गांवों में दहशत फैल गई. दुर्घटना में विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन किसी बड़े जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और विमान से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस ने क्या कहा?

Loading Ad...

पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी संदीप सिंह गिल ने जानकारी दी, ‘आज सुबह क़रीब 8:50 बजे, रेड बर्ड एविएशन का एक ट्रेनिंग विमान बारामती हवाई अड्डे के पास गोजुबावी गांव में क्रैश हो गया’. उन्होंने आगे बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे, और अब जरूरी जांच-पड़ताल के साथ-साथ आगे की कार्रवाई भी की जा रही है. जैसे ही कोई और जानकारी मिलेगी, उसे साझा किया जाएगा. 

दुर्घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

इस हादसे के बाद बारामती में संचालित फ्लाइट ट्रेनिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल उठने लगे हैं. बारामती में रेडबर्ड और कार्वर एविएशन जैसी संस्थाएं बड़ी संख्या में ट्रेनी पायलटों को उड़ान प्रशिक्षण देती हैं. हालांकि लगातार सामने आ रहे विमान हादसों ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

Loading Ad...

अजित पवार का विमान भी इसी इलाके में हुआ था दुर्घटनाग्रस्त

यह भी पढ़ें

बता दें कि गोजुबावी क्षेत्र पहले भी विमान दुर्घटनाओं की वजह से चर्चा में रहा है. इससे पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान भी इसी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. वहीं रेडबर्ड कंपनी का एक अन्य ट्रेनिंग विमान भी पहले इसी क्षेत्र में हादसे का शिकार हो चुका है. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बाद अब लोग प्रशिक्षण विमानों की सुरक्षा जांच और निगरानी व्यवस्था को और सख्त करने की मांग कर रहे हैं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...