Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

CM योगी का रक्षाबंधन पर खास अंदाज, बच्चियों से बंधवाई राखी और दिए उपहार; सेल्फी भी ली

रक्षाबंधन पर CM योगी ने लखनऊ स्थित आवास पर निराश्रित बच्चियों और छात्राओं से राखी बंधवाई. इस दौरान भावुक नजर आए योगी ने उन्हें पढ़ाई और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. साथ ही उपहार और गिफ्ट हैंपर देकर विदा किया.

Image Source: UP DPIR
Loading Ad...

आज पूरे देश में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन मनाया जा रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तमाम केंद्रीय मंत्रियों समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया.

भावुक हुए CM योगी 

रक्षाबंधन के अवसर पर सीएम योगी ने लखनऊ के पांच कालीदास मार्ग पर स्थित आवास पर उन्होंने निराश्रित बच्चियों और छात्राओं से राखी बंधवाई. सीएम योगी ने निराश्रित बच्चियों और छात्राओं से राखी बंधवाते हुए भावुक नजर आए. इस दौरान उन्होंने बच्चियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. राखी बंधवाने के बाद मुख्यमंत्री ने सभी बच्चियों को उपहार के तौर पर लिफाफे के साथ गिफ्ट हैंपर भी दिया और स्नेहपूर्वक विदा किया.

Loading Ad...

यह भी पढ़े: योगी सरकार की अनोखी पहल, रक्षाबंधन पर पेड़ों को राखी बांधेंगे भाई-बहन!

Loading Ad...

बच्चियों के साथ सेल्फी लेकर CM योगी ने जीता दिल

बच्चों के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्नेह एक बार फिर देखने को मिला. निराश्रित बच्चियों के साथ मुलाकात के दौरान उन्होंने उनके साथ सेल्फी ली और इस खास पल को यादगार बना दिया. इससे पहले भी लखनऊ दौरे पर आए जापानी बच्चों के साथ उनकी सेल्फी चर्चा में रही थी. मुख्यमंत्री के इस सहज अंदाज ने बच्चियों के चेहरों पर खुशी ला दी.

Loading Ad...

CM योगी ने दी बधाई 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह, विश्वास और संस्कार से जुड़ा पर्व है, जो रिश्तों की मजबूती का संदेश देता है. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी से अपनी सनातन सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने के साथ पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमारी परंपराओं को आगे बढ़ाने और परिवार के रिश्तों में अपनापन बढ़ाने का अवसर भी देते हैं.

Loading Ad...

यह भी पढ़े: Raksha Bandhan 2026: यूपी में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, बहनों ने CM योगी का जताया आभार

यह भी पढ़ें

बहरहाल, रक्षाबंधन के मौके पर सीएम योगी का बच्चियों के साथ यह आत्मीय अंदाज खास नजर आया. राखी बंधवाने से लेकर सेल्फी और उपहार देने तक, मुख्यमंत्री ने बच्चियों के साथ इस पर्व की खुशियां साझा कीं.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...