जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Raksha Bandhan 2026: यूपी में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, बहनों ने CM योगी का जताया आभार

एक महिला यात्री ने कहा कि सरकार ने बहुत अच्छी पहल की है. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए बताया कि आर्थिक स्थिति के कारण वह पहले आसानी से यात्रा नहीं कर पाती थीं. मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने से वह शाहजहांपुर से हरदोई परिवार से मिलने जा रही हैं.

Author
28 Aug 2026
( Updated: 28 Aug 2026
11:27 AM )
Raksha Bandhan 2026: यूपी में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, बहनों ने CM योगी का जताया आभार
Image Credit: NMF Input
Advertisement

रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है. बसों से अपने भाइयों और परिवार से मिलने जा रहीं महिलाओं ने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया.

रक्षाबंधन पर PM मोदी, CM योगी समेत दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं, भाई-बहन के रिश्ते पर कही खास बात

महिलाओं का कहना है कि भाई से रक्षासूत्र बांधने के बाद मिलने वाला उपहार अपनी जगह है, लेकिन सरकार की ओर से मुफ्त यात्रा की सुविधा उनके लिए रक्षाबंधन के तोहफे से कम नहीं है. खासकर बुजुर्ग महिलाओं के चेहरों पर इस सुविधा को लेकर खुशी देखने को मिली.

शाहजहांपुर से सीतापुर, दिल्ली, हरदोई और अयोध्या सहित विभिन्न मार्गों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं. डिपो प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं.

29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा की सुविधा

Advertisement

आईएएनएस से बातचीत में शाहजहांपुर डिपो के संचालक ने बताया कि सरकार की ओर से 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक यह विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. एक महिला के साथ एक पुरुष यात्री को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है. शाहजहांपुर में करीब 217 बसों के माध्यम से व्यवस्था संभाली जा रही है. सुबह से ही यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है, जिसे अतिरिक्त फेरे बढ़ाकर व्यवस्थित किया जा रहा है. सीतापुर और बलिया के लिए बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं, जबकि दिल्ली के लिए 24 घंटे बस सेवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है. डिपो संचालक के अनुसार, बसों की कमी नहीं है.

महिलाओं ने CM योगी का जताया आभार

एक महिला यात्री ने कहा कि सरकार ने बहुत अच्छी पहल की है. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए बताया कि आर्थिक स्थिति के कारण वह पहले आसानी से यात्रा नहीं कर पाती थीं. मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने से वह शाहजहांपुर से हरदोई परिवार से मिलने जा रही हैं.

एक छात्रा ने कहा कि यह सुविधा बहुत अच्छी है. इससे रक्षाबंधन के दिन वे भी अपने भाइयों से मिलने के लिए आसानी से घर जा सकेंगी.

भाई-बहन के प्रेम और रक्षा का प्रतीक है रक्षाबंधन

Advertisement

इसी बीच, बीएचयू के एक प्रोफेसर ने रक्षाबंधन के बारे में बताया कि 28 अगस्त को सुबह से पूरे दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांध सकती हैं. उन्होंने कहा कि नित्य कर्म पूरा करने के बाद इष्ट देवता की पूजा और माता-पिता का आशीर्वाद लेकर भाई को तिलक लगाया जाना चाहिए. इसके बाद भाई को पुष्पमाला पहनाकर आरती करें.

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और जीवनभर उनकी रक्षा का संकल्प लेते हैं. भाई-बहन को मिलकर यह त्योहार मनाना चाहिए. उन्होंने लोगों से सात्विक और धार्मिक वातावरण में भारतीय परिधान के साथ रक्षाबंधन मनाने की अपील की, ताकि नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं का बोध हो.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें