जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

योगी सरकार की अनोखी पहल, रक्षाबंधन पर पेड़ों को राखी बांधेंगे भाई-बहन!

सीएम योगी के हरित आवरण को बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर लखनऊ के साथ ही समस्त वन प्रभागों में भी इस पहल को मूर्त रूप दिया जाएगा.

Author
27 Aug 2026
( Updated: 27 Aug 2026
05:40 PM )
योगी सरकार की अनोखी पहल, रक्षाबंधन पर पेड़ों को राखी बांधेंगे भाई-बहन!
Image Credit: IANS
Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश में वनाच्छादन बढ़ाने की पहल रंग ला रही है. वन विभाग की पहल पर रक्षाबंधन पर भाई-बहन के रिश्ते को और प्रगाढ़ता देते हुए पौधरोपण कराया जाएगा. रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लेंगे.  

सीएम योगी की पहल ला रही रंग 

'पौधरोपण महायज्ञ-2026' के तहत (28 अगस्त, शुक्रवार) को सभी वन प्रभागों में भाई-बहन 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण करेंगे. वन विभाग ने इस पुनीत अवसर के लिए कई भाई-बहनों से संपर्क भी साधा है. पौधों को रक्षासूत्र बांधकर पेड़ बनाने तक का संकल्प लिया जाएगा. यहां आम लोग भी पौधरोपण कर सकेंगे. 

रक्षाबंधन पर भाई के लिए चांदी की राखी क्यों है खास? जानें धार्मिक मान्यता और इसका महत्व

Advertisement

पौधे को राखी बांधकर लेंगे रक्षा का संकल्प

पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पौधरोपण अनिवार्य है. पौधरोपण के उपरांत यहां पौधों को रक्षासूत्र भी बांधा जाएगा. फिर पौधरोपण करने वाले संकल्प लेंगे कि पौधे के पेड़ बनने तक इसकी रक्षा करेंगे. इसमें सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा.

वन विभाग के मुताबिक, हरे पौधों को रक्षासूत्र बांधकर इनकी सुरक्षा व संरक्षा का संकल्प लिया जाएगा. पेड़ छाया और ऑक्सीजन प्रदान करते हैं. जिस तरह बहनें भाई को राखी बांधती हैं तो भाई सुरक्षा का विश्वास दिलाता है, उसी प्रकार पेड़ लगाकर उसे सुरक्षा का विश्वास दिलाते हुए प्रकृति के रूप में सार्थक उपहार दिया जाएगा.

लखनऊ समेत सभी वन प्रभागों में होगा आयोजन

Advertisement

योगी सरकार सामाजिक समरसता, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु संतुलन के लिए प्रयासरत है. इसके लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशिष्ट वन भी स्थापित किए जा रहे हैं. नवीन विशिष्ट वनों की स्थापना थीम के अंतर्गत सरकार अलग-अलग उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए कई प्रकार के वनों का निर्माण कर रही है.

यह भी पढ़ें

पौधरोपण महायज्ञ- 2026 के तहत एक दिन (12 जुलाई) में 35.27 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में दो स्थानों पर पौधरोपण कर इसका शुभारंभ किया था. यह अभियान पर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस तक चलेगा. इसके तहत रक्षाबंधन पर भी पौधे लगाए जाएंगे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें