Advertisement
जनता दर्शन में रायबरेली के बुजुर्ग की पीड़ा सुन भावुक हुए CM योगी, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश
‘जनता दर्शन’ में सीएम योगी ने सोमवार सुबह सुनी प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं. रायबरेली से आए एक बुजुर्ग अपनी पीड़ा कहते भावुक हो गए, इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
Advertisement
जनसेवा को सदैव सर्वोपरि रखने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और पीड़ितों को समाधान का भरोसा दिया. रायबरेली से आए एक बुजुर्ग अपनी पीड़ा कहते भावुक हो गए, इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कहा कि शांति, खुशहाली व सुदृढ़ कानून व्यवस्था ही नए उत्तर प्रदेश की पहचान है, इसमें बाधा डालने वालों को कानूनी ढंग से सबक सिखाएं. कब्जे की शिकायतों पर भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन कब्जामुक्त कराने के साथ दोषियों पर कार्रवाई की जाए.
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में छाया बागपत का घेवर, सितंबर में भी मिल रही सावन वाली मिठास
Advertisement
हर पीड़ित से मिले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक पहुंचकर उनकी पीड़ा जानी. उन्होंने हर पीड़ित को आश्वस्त किया कि सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. ‘जनता दर्शन’ में मुख्यमंत्री ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और तत्परता से उसका समयबद्ध-पारदर्शी निस्तारण कराएं.
Advertisement
मुख्यमंत्री ने बुजुर्ग का सुना प्रकरण, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश
रायबरेली से एक बुजुर्ग भी जनता दर्शन में पहुंचे. शरीर पर लगी चोट मुख्यमंत्री को दिखाते हुए उनका गला रुंध गया. इस पर मुख्यमंत्री ने उनसे पूरे प्रकरण की जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने उन पर अकारण हमला कर दिया है. आरोपियों को लगता है कि वह कहीं बाहर रहते हैं. ऐसे में घात लगाए बदमाशों ने उन्हें पीटा और रुपये छीन लिए. इस पर मुख्यमंत्री ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि सख्त से सख्त कार्रवाई कर इस प्रकरण में तत्काल कार्रवाई करें.
एआई और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में नई छलांग लगा रहा उत्तर प्रदेश: सुनील कुमार शर्मा
Advertisement
यह भी पढ़ें
राजस्व से जुड़े प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर
कुछ पीड़ितों ने जमीन जबरन कब्जा किए जाने की भी शिकायत की. इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि किसी दबंग ने किसी गरीब की जमीन हड़पी है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए. जमीन अवैध या जबरन कब्जे से मुक्त होनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने राजस्व से जुड़े प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया.