Advertisement

Loading Ad...

बंगाल चुनाव- ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, TMC दफ्तर में ‘टाइमपास’ करने वाले CRPF के तीन जवानों को चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड

Bengal Elections: चुनाव आयोग ने बंगाल चुनाव ड्यूटी के दौरान टीएमसी (TMC) कार्यालय में समय बिताने और लापरवाही बरतने के आरोप में सीआरपीएफ (CRPF) के तीन जवानों को निलंबित कर दिया है.

Social_Media
Loading Ad...

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय बलों की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है. चुनाव आयोग ने ड्यूटी में लापरवाही और निष्पक्षता के उल्लंघन के आरोप में सीआरपीएफ (CRPF) के तीन जवानों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है. 

ड्यूटी के दौरान TMC दफ्तर में टाइमपास!

यह कार्रवाई शनिवार देर रात की गई. मामला बीरभूम जिले का है, जहां केंद्रीय बलों को एक तय इलाके में गश्त करने की जिम्मेदारी दी गई थी. हालांकि ड्यूटी के दौरान तीन जवान अचानक टीएमसी (TMC) के एक स्थानीय दफ्तर में घुस गए.

Loading Ad...

ड्यूटी छोड़ TMC कार्यकर्ताओं के साथ कैरम खेला

Loading Ad...

बताया जा रहा है कि वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जवानों ने न सिर्फ बातचीत की बल्कि कैरम खेलने में भी लग गए. यह खेल करीब एक घंटे तक चलता रहा. इस दौरान वे अपनी ड्यूटी से पूरी तरह अलग रहे, जिससे उनकी भूमिका पर सवाल उठने लगे.

चुनाव आयोग ने CRPF के तीन जवानों को किया सस्पेंड

Loading Ad...

इस घटना की जानकारी मिलते ही चुनाव आयोग के अधिकारी नाराज हो गए. आयोग ने इसे गंभीर लापरवाही और पक्षपातपूर्ण व्यवहार माना. मामले की त्वरित जांच के बाद तीनों जवानों को सस्पेंड करने का फैसला लिया गया. साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के भी आदेश दिए गए हैं.

चुनाव के मद्देनजर उठाया गया सख्त कदम

गौरतलब है कि इससे पहले भी आयोग ने शिकायत मिलने पर बीएसएफ (BSF) के कुछ जवानों के खिलाफ सख्त कदम उठाए थे. सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग इस बार किसी भी हालत में केंद्रीय बलों की छवि को खराब नहीं होने देना चाहता, खासकर जब विधानसभा चुनाव बेहद करीब हैं.

Loading Ad...

चुनाव आयोग ने दी कड़ी चेतावनी

यह भी पढ़ें

आयोग का मानना है कि किसी एक राजनीतिक दल के दफ्तर में इस तरह मौजूदगी केंद्रीय बलों की पेशेवर छवि पर सवाल खड़ा करती है. यही वजह है कि इस मामले में तुरंत और कड़ी कार्रवाई की गई.
इस घटना के बाद जिले के अन्य इलाकों में तैनात जवानों को भी चेतावनी दी गई है. चुनाव आयोग ने साफ संदेश दिया है कि चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों की किसी भी तरह की लापरवाही या पक्षपात बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...