Advertisement

Loading Ad...

बंगाल विधानसभा चुनाव: बीजेपी सांसद गुलाम अली खटाना का TMC पर तंज, बोले- हार के डर से घबराईं ममता बनर्जी

बीजेपी सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा कि जैसे बिहार में जनता ने फैसला किया, वैसे ही अब पश्चिम बंगाल के लोग भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कार्यक्रमों का समर्थन करने का मन बना चुके हैं. उन्होंने दावा किया कि राज्य में डबल इंजन सरकार बनने जा रही है, जिससे अवैध घुसपैठ और कानून-व्यवस्था की समस्याओं से निपटा जा सकेगा.

Loading Ad...

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ममता बनर्जी पर दिए बयान के बाद बीजेपी के राज्यसभा सदस्य गुलाम अली खटाना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. 
 
‘बंगाल में डबल इंजन सरकार बनने जा रही है’

गुलाम अली खटाना ने आईएएनएस से कहा कि जैसे बिहार में जनता ने फैसला किया, वैसे ही अब पश्चिम बंगाल के लोग भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कार्यक्रमों का समर्थन करने का मन बना चुके हैं. उन्होंने दावा किया कि राज्य में डबल इंजन सरकार बनने जा रही है, जिससे अवैध घुसपैठ और कानून-व्यवस्था की समस्याओं से निपटा जा सकेगा. 

‘ममता बनर्जी हार को लेकर चिंतित हैं’

Loading Ad...

ममता बनर्जी द्वारा मतदाताओं से पोलिंग बूथ पर बर्तन या अन्य सामान लेकर पहुंचने की अपील पर भी खटाना ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह की बातें उनकी चुनाव से पहले की घबराहट को दर्शाती हैं. यह बयान इस बात का संकेत है कि ममता बनर्जी हार को लेकर चिंतित हैं और घबराई हुई हैं. 

Loading Ad...

‘कई टैंकर देश में पहुंच चुके हैं जबकि कई रास्ते में हैं’

वहीं, एलपीजी सप्लाई को लेकर भी उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बावजूद भारत में एलपीजी की आपूर्ति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. कई टैंकर देश में पहुंच चुके हैं जबकि कई रास्ते में हैं.

Loading Ad...

‘पीएम मोदी देशवासियों के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं’

इस पर गुलाम अली खटाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 140 करोड़ देशवासियों के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं. यह एक गंभीर वैश्विक संकट है लेकिन युद्ध केवल विनाश लाता है. भारत हमेशा से यह अपील करता रहा है कि किसी भी विवाद का समाधान कूटनीति और बातचीत के जरिए होना चाहिए. 

यह भी पढ़ें

बंगाल चुनाव और अंतरराष्ट्रीय हालात को लेकर राजनीतिक बयानबाजी के बीच बीजेपी नेताओं ने एक तरफ जहां राज्य में बदलाव का दावा किया, वहीं वैश्विक संकट पर शांति व संवाद की जरूरत पर जोर दिया है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...