Advertisement
UP में भारी बारिश के बीच CM योगी का अधिकारियों को सख्त आदेश, फसलों के नुकसान का तत्काल आकलन कर दें मुआवजा
भारी बारिश और बाढ़ के बीच सीएम योगी ने प्रभावित लोगों को तत्काल राहत और मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं. किसानों की फसल बर्बादी का आकलन कर जल्द मुआवजा देने के साथ बेघर लोगों को राहत केंद्रों में पहुंचाने को कहा गया है.
Advertisement
उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और इससे उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित लोगों को तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. सीएम ने अधिकारियों से कहा कि अतिवृष्टि के कारण हुई जनहानि और पशुहानि पर नियमानुसार तत्काल मुआवजा उपलब्ध कराया जाए. साथ ही बारिश के कारण जिन लोगों के घर गिर गए हैं, उन्हें भी अनुमन्य मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाए.
किसानों को जल्द मिले मुआवजा
मुख्यमंत्री ने फसल बर्बादी का तत्काल आकलन कराने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रभावित किसानों को यथाशीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को पूरी गंभीरता के साथ संचालित किया जाए, ताकि किसी भी प्रभावित परिवार को कठिन परिस्थिति में तकलीफ न सहना पड़े. सीएम योगी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को तत्काल बाढ़ राहत केंद्रों और शरणालय केंद्रों तक पहुंचाया जाए. इसी तरह जिन लोगों के घर गिरने से वे बेघर हुए हैं, उनके लिए भी राहत केंद्रों एवं शरणालयों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रभावित परिवारों की जरूरतों को देखते हुए उन्हें हर संभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं.
Advertisement
Advertisement
फील्ड में रहें वरिष्ठ अधिकारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करने और प्रभावित परिवारों से संवाद करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं को तत्काल सुनकर उपलब्ध संसाधनों से समाधान कराया जाए। अतिवृष्टि से हुई जनहानि और पशुहानि के मामलों में मुआवजा वितरण में देरी न हो. बारिश से घर गिरने के कारण प्रभावित परिवारों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए. मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता तत्काल देने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी.
Advertisement
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन को पूरी तरह सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं. सरकार का जोर प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता, किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा और बेघर हुए लोगों के लिए सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध कराने पर है.