शहीद का शव लेकर लौट रही एंबुलेंस रास्ते में हुई हादसे का शिकार, 4 की मौत; CM योगी ने तुरंत किया मुआवजे का ऐलान
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एम्बुलेंस हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम योगी ने शोक जताया. मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजे और हरसंभव मदद के निर्देश दिए.
Follow Us:
उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेस पर रविवार को हुए एम्बुलेंस हादसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया. इस दुःखद घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन/पुलिस के आलाधिकारियों से समुचित जानकारी भी हासिल की. उन्होंने ईश्वर से चारों मृतकों के परिजनों के संबल प्रदान करने की प्रार्थना की. इसके साथ ही आलाधिकारियों से पीड़ित परिवार की मदद करने का निर्देश दिया.
CM योगी ने किया मुआवजा का ऐलान
सड़क हादसे के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की. सीएम ने सुल्तानपुर/देवरिया के अधिकारियों से मृतकों के परिवारों से बात कर उन्हें हरसंभव मदद देने के भी निर्देश दिए हैं. बता दें कि एम्बुलेंस चंडीगढ़ से शहीद सूबेदार का शव लेकर देवरिया जा रहा था. इसमें शहीद के परिजन भी मौजूद थे. पूर्वांचल एक्सप्रेस पर एम्बुलेंस की एक वाहन से टक्कर हो गई, जिसमें ड्राइवर समेत चार लोगों के मौत की सूचना प्राप्त हुई है.
यह भी पढ़े: CM योगी ने पूरी की तीन दशक पुरानी मांग, गंगा पर सेतु से सीधे जुड़ेंगे भदोही-प्रयागराज, कालीन कारोबारी भी खुश
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि इस हादसे के बाद प्रदेश सरकार की तत्परता भी सामने आई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की जानकारी लेते हुए मृतकों के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता देने की घोषणा की और अधिकारियों को परिवारों से संपर्क कर हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. सरकार की ओर से मुश्किल की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने का भरोसा भी दिया गया है.