Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

CM योगी के हाथों 21 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, आयुष विभाग का रहा जलवा

CM योगी ने आयुष विभाग के 11, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 8 तथा सूक्ष्म, लघु-मध्यम उद्यम विभाग में चयनित दो युवाओं को मंच पर नियुक्ति पत्र सौंपे.

Image Source: UPPRD
Loading Ad...

योगी सरकार की ओर से शनिवार को प्रदेश भर में 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया. उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग व उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग में अनुदेशक, सूक्ष्म-लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में सहायक सांख्यिकीय अधिकारी, आयुष विभाग में प्रोफेसर, रीडर, लेक्चरर व फार्मासिस्ट तथा चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में एक्सरे टेक्नीशियन के पद पर चयनित युवाओं को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र मिला. 

इनमें से 21 युवाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर नियुक्ति पत्र वितरित किए. 

आयुष विभाग 
1-    डॉ. सुधीर चौहान- प्रोफेसर, होम्योपैथी 
2-    आराधना चौधरी- फार्मासिस्ट- होम्योपैथी 
3-    रोशनी- फार्मासिस्ट- होम्योपैथी
4-    प्रिंसी गुप्ता- फार्मासिस्ट- होम्योपैथी
5-    साक्षी सिंह- फार्मासिस्ट- होम्योपैथी
6-    पल्लवी देवी- फार्मासिस्ट- होम्योपैथी
7-    आकाश शुक्ला- फार्मासिस्ट- होम्योपैथी 
8-    डॉ. हिमानी- रीडर- आयुर्वेद
9-    रोमा आनंद- रीडर- आयुर्वेद
10-    साफिया बानो-प्रवक्ता-यूनानी
11-    डॉ. मोहम्मद कासिफ- प्रवक्ता-यूनानी

Loading Ad...

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग

Loading Ad...

12-    प्रिंस सिंह- एक्सरे टेक्नीशियन 
13-    पंकज कुमार वर्मा- एक्सरे टेक्नीशियन
14-    शिवानंद शुक्ल- एक्सरे टेक्नीशियन
15-    मो. अफरोज- एक्सरे टेक्नीशियन
16-    ट्विंकल पटेल- एक्सरे टेक्नीशियन
17-    सरिता सोनी- एक्सरे टेक्नीशियन
18-    सविता देवी- एक्सरे टेक्नीशियन
19-    अनुराग गौतम- एक्सरे टेक्नीशियन

सूक्ष्म, लघु-मध्यम उद्यम विभाग

Loading Ad...

20-    तृप्ति श्रीवास्तव- सहायक सांख्यिकी अधिकारी 
21-    ललित कुमार वर्मा- सहायक सांख्यिकी अधिकारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘मिशन रोजगार’ के अंतर्गत शनिवार को एक लाख नई नौकरियों का शुभारंभ किया. उन्होंने नवचयनित 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और उन्हें शुभकामनाएं दीं. सरकार पर प्रश्न खड़ा करने वाले समाजवादी पार्टी के नेताओं से सीएम योगी ने कहा, आप गिनते जाइए, हम छह महीने में एक लाख से अधिक नौजवानों को नियुक्ति देंगे. आज तीन विभागों के नियुक्ति पत्र दे रहे हैं. रविवार को भी लगभग हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे. यह प्रक्रिया अनवरत चलेगी.

Loading Ad...

यूपी पुलिस में 36 हजार, होमगार्ड में 41-42 हजार युवाओं की नियुक्ति करेंगे. इनके मेडिकल व फिजिकल की प्रक्रिया चल रही है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) के अगले छह महीने में जारी होने वाले परिणामों से 25-30 हजार नए युवाओं को अवसर मिलेंगे. उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग से भी 20-25 हजार युवाओं की भर्ती होगी. तीन-चार महीने में इसके परिणाम आ जाएंगे. यूपीपीएससी की परीक्षाओं के उपरांत भी 15-16 हजार युवाओं को अलग-अलग विभागों में नियुक्ति मिलेगी. 

यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने लोकभवन सभागार में आयोजित भव्य कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में चयनित 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए. इस दौरान मिशन रोजगार पर लघु फिल्म भी दिखाई गई. सीएम ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग व उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि आयोग व बोर्ड जब शासन की राजनीति का शिकार नहीं होते और परीक्षा की शुचितापूर्ण प्रक्रिया संपन्न होती है तो परिणाम भी ऐसे ही दिखते हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...