जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां... बिहार के वैशाली में दर्दनाक नाव हादसे पर PM मोदी ने जताया शोक, किया आर्थिक मदद का ऐलान

बिहार के हाजीपुर स्थित राघोपुर के रामपुर श्यामचंद गांव के पास मंगलवार शाम गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में मृतक परिवारों की आर्थिक मदद के लिए पीएम मोदी और बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है.

गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां... बिहार के वैशाली में दर्दनाक नाव हादसे पर PM मोदी ने जताया शोक, किया आर्थिक मदद का ऐलान
Image Source: IANS
Advertisement

बिहार के हाजीपुर में मंगलवार की देर शाम गंगा नदी में नाव पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया. यह दुर्घटना राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के पास हुई. हादसे के वक्त नाव पर 20 से अधिक लोग सवार थे. इस घटना में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि छह लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. सबसे बड़ी बात यह है कि इस हादसे में जान गंवाने वालों में ज्यादातर बच्चे बताए जा रहे हैं. इस  दर्दनाक नाव हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. वहीं बिहार सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

PM मोदी ने जताया दुःख 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक एक्स पर पोस्ट कर कहा गया कि वैशाली में नाव पलटने की घटना में लोगों की मौत बेहद दुखद और पीड़ादायक है. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद कर रहा है. इससे पहले बिहार सरकार भी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा कर चुकी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रशासन को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने तथा घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

Advertisement

कब हुआ हादसा, कैसे पलटी नाव?

बता दें कि मंगलवार देर शाम वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 15 से 20 बच्चे एक छोटी नाव पर सवार होकर भोज में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान नाव असंतुलित होकर पलट गई और उसमें सवार बच्चे गंगा नदी में डूब गए.

Advertisement

यह भी पढ़े: केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ी, लेटर लिखकर बताई वजह

13 शव हुआ बरामद 

स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से चलाए गए बचाव अभियान में अब तक 13 बच्चों के शव बरामद किए जा चुके हैं. मृतकों की पहचान मीरा कुमारी, निशु कुमारी, अनिशा कुमारी, सुनीता कुमारी, आर्यन कुमार, मोहन कुमार, अमृता कुमारी, अंकिता कुमारी, पिंकी कुमारी, नमन कुमार, सिकी कुमारी, भोनू कुमारी और सोनम कुमारी के रूप में हुई है. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है. विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि वैशाली के राघोपुर में हुए इस दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है. प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है. अब सभी की नजरें लापता लोगों की तलाश और प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाने पर टिकी हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें