राज्य
19 Aug, 2026
06:40 PM
DUSU चुनाव 2026 में पहली बार नेत्रहीन छात्र पंकज ढींगरा की एंट्री, राजनीति में नई मिसाल
18 सितंबर को DUSU चुनाव के लिए मतदान होगा और 19 सितंबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे. लेकिन इस बार चुनाव के नतीजों से पहले ही एक तस्वीर चर्चा में आ चुकी है, एक नेत्रहीन छात्र पूरे आत्मविश्वास के साथ छात्रों के बीच जाकर नेतृत्व और प्रतिनिधित्व की बात कर रहा है. यह तस्वीर सिर्फ प्रेरणा की कहानी नहीं है. यह व्यवस्था से सवाल भी करती है. क्या छात्र राजनीति में हर आवाज को बराबर जगह मिलेगी?