न्यूज
12 Nov, 2024
01:01 PM
मध्य प्रदेश उपचुनाव से जुड़ी है यहां के दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा, सालों से है इस विधानसभा क्षेत्र पर इनका प्रभाव
विदिशा संसदीय क्षेत्र को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता है। वह बुधनी विधानसभा क्षेत्र और विदिशा संसदीय क्षेत्र का कई बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। बुधनी से चौहान के इस्तीफा देने के कारण ही उपचुनाव हो रहा है। भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव के चुनाव प्रचार की कमान पूरी तरह शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान संभाले रहे। वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस क्षेत्र में आकर भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में जनसभाएं की, रोड शो किए और बैठकें तक की।