दुनिया
11 Feb, 2025
11:59 PM
अमेरिका में नए सिक्कों का उत्पादन क्यों हुआ बंद? जानें ट्रंप के फैसले से जुड़े अहम पहलू
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर नए सिक्कों के उत्पादन को बंद कर दिया गया है। ट्रंप का कहना है कि सिक्के बनाने की लागत उनकी वास्तविक कीमत से ज्यादा हो रही है, जिससे सरकारी खर्चों में अनावश्यक वृद्धि हो रही है। इस फैसले के पीछे प्रशासनिक खर्चों में कटौती और पर्यावरणीय प्रभावों को ध्यान में रखते हुए कई तर्क दिए जा रहे हैं।