राज्य
22 Nov, 2024
12:38 PM
उत्तर प्रदेश उपचुनाव को लेकर सियासी बयानबाज़ी शुरू, पुलिस प्रशासन पर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, “लोकतंत्र को सबसे खराब स्तर पर भाजपा ने पहुंचा दिया है। भाजपा को पता था कि वो उपचुनाव हार रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की घबराहट यह है कि वो 9 की 9 सीटें हार रही है। उसी का परिणाम है कि उन्होंने वोट को लूटा, दबाव बनाया और प्रशासन को लगा दिया। सबसे ज्यादा अधर्मी अगर कोई है तो वो भारतीय जनता पार्टी है।”