Advertisement
'ट्रंप जो कर रहे वो भारत को भी करना चाहिए...', जानिए BJP सांसद निशिकांत दुबे अमेरिकी राष्ट्रपति की किस मुहिम का कर रहे समर्थन
अमेरिका इस वक्त देश में बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से रह रहे लोगों को डिपोर्ट करने की मुहिम चला रहा है. डोनाल्ड ट्रंप के इस मुहिम को बीजेपी नेता निशिकांत दुबे का साथ मिला है.
Advertisement
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के घुसपैठियों को बाहर करने की मुहिम पर निशिकांत दुबे ने समर्थन करते हुए कहा है कि भारत को भी ऐसा कदम उठाना चाहिए. हमारे यहां भी अवैध लोग रहते हैं.
भारत में वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को बसाया
Advertisement
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति एकदम सही कह रहे हैं, हमारे यहां भी अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोट बैंक के लिए बंगाल,बिहार,झारखंड,असम, त्रिपुरा, दिल्ली,मुंबई में बड़े पैमाने पर बसाया गया है.
बीजेपी सांसद ने आगे कहा, पूरी दुनिया अमेरिका से लेकर ब्रिटेन,यूरोपीय देश अपनी सभ्यता,संस्कृति बचा नहीं पा रहे हैं, यह पूरी दुनिया का आंदोलन है. भारत में भी इसी प्रकार के जनआंदोलन को चलाकर देश की महिलाओं, आदिवासी, अनुसूचित जाति के लोगों को बचाया जा सकता है.
Advertisement
अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा मास डिपोर्टेशन
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सबसे बड़े निर्वासन को लेकर बात करते हुए कहा कि 'हमारे देश के आईसीई अधिकारियों ने ताकत, संकल्प और साहस दिखाया है और बहुत बड़े मास डिपोर्टेशन ऑपरेशन को अंजाम दिया. जिसका मकसद देश से अवैध एलियंस को बाहर निकालना है. यह अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़ा मास डिपोर्टेशन है.'
Advertisement
ट्रंप ने आरोप लगाया कि डेमोक्रेटिक नेता अपना वोटबैंक बढ़ाने के लिए अवैध अप्रवासियों का इस्तेमाल कर रहे हैं. ये और ऐसे अन्य शहर, डेमोक्रेट पावर सेंटर के केंद्र हैं, जहां वो अपने वोट बैंक को बढ़ाने, चुनावों में धोखा देने के लिए अवैध एलियंस का इस्तेमाल करते हैं. इस तरह से यह अवैध नागरिक मेहनती अमेरिकी नागरिकों से अच्छी तनख्वाह वाली नौकरियां और लाभ लूट रहे हैं.
यह भी पढ़ें
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement