Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'हम तो पटाखे फोड़ेंगे ज्ञान ना पेलें...', पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दीपावली पर बड़ा बयान, कहा - हम बकरीद और ताजिए पर ज्ञान नहीं पेलतें

मुंबई स्थित सिद्धविनायक गणेश मंदिर में दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि 'दीपावली पर बहुत सावधानी रखें और ज्ञान न पेलें. दूसरे मजहब के लोगों से हमारा कहना है कि पटाखों पर ज्ञान न पेलें, क्‍योंक‍ि हम आपके बकरीद और ताजिए पर ज्ञान नहीं पेलते हैं, तो आप होली और दीपावली पर हमें ज्ञान न पेलें'.

Loading Ad...

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का एक बयान फिर से चर्चाओं में है. मुंबई में सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया ने जब उनसे दीपावली पर पटाखे फोड़ने को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि पटाखों पर अपना ज्ञान ना पेलें. ज्ञान देने वाले बकरीद और ताजिए पर कहां चले जाते हैं? बता दें कि इससे पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने 'आई लव मोहम्मद' और 'आई लव महादेव' पर भी बयान दिया. पटाखों पर पंडित धीरेन्द्र का यह बयान दीपावली से ठीक पहले आया है, जब पटाखों से होने वाले प्रदूषण को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. 

'पटाखों पर अपना ज्ञान ना पेलें'

मुंबई स्थित सिद्धविनायक गणेश मंदिर में दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि 'दीपावली पर बहुत सावधानी रखें और ज्ञान न पेलें. दूसरे मजहब के लोगों से हमारा कहना है कि पटाखों पर ज्ञान न पेलें, क्‍योंक‍ि हम आपके बकरीद और ताजिए पर ज्ञान नहीं पेलते हैं, तो आप होली और दीपावली पर हमें ज्ञान न पेलें'.  

Loading Ad...

अभिनेताओं पर भी साधा निशाना

Loading Ad...

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के अभिनेताओं पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि 'मैं कहूंगा कि दीपावली पर पटाखे कम जलाने चाहिए, ये बात सही है. प्रदूषण होता है ये बात भी सही है, लेकिन ये बात केवल दीपावली पर, अपना ज्ञान न पेलें, ये मेरी प्रार्थना और अपील है, क्‍योंक‍ि हम तो पटाखे फोड़ेंगे. यह हमारी परंपरा है और हम इसे निभाएंगे.'

हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा 

Loading Ad...

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने इस दौरान बातचीत में यह भी कहा कि 'हिंदू राष्ट्र बनाने और यमुना को बचाने के लिए 7 नवंबर से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा होगी.' धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी कहा कि 'यमुना की शुद्धि के लिए उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली के मुख्यमंत्री से कहेंगे कि यमुना मईया को निर्मल कर दो, ताकि यह जल ठाकुर जी को चढ़ सके.' 

'जिसका ना आदि है ना अंत है वही सनातन है'

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि 'जिसका ना आदि है ना अंत है वही सनातन है. 3 हजार साल पहले पृथ्वी पर सिर्फ सनातनी ही रहते थे, जितने भी मजहब के लोग रहते हैं, अगर खंगाले जाए तो सब सनातनी ही निकलेंगे. यहां तो सब कन्वर्टेड मुसलमान है, असली मुसलमान दूसरे देशों में हैं.' 

Loading Ad...

आई लव मोहम्मद पर भी दिया बयान

यह भी पढ़ें

इससे पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने 'आई लव मोहम्मद ' और 'आई लव महादेव' पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि 'आई लव मोहम्मद बुरा नहीं है, लेकिन आई लव महादेव भी बुरा नहीं है. सर तन से जुड़ा जैसे बयान बिल्कुल गलत हैं.' 
.'

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...