Advertisement
जहां नहीं था CCTV वहां रखा सबरीमाला का कीमती चढ़ावा, अब गायब हुआ सोने का मुकुट, जांच टीम के उड़े होश
चोरी की यह घटना सबरीमाला मंदिर के सन्निधानम के स्ट्रॉन्ग रूम में हुई है. जहां 446 ग्राम सोने का मुकुट गायब हो गया. हैरान कर देने वाली बात यह है कि यहां नकली मुकुट रखा था.
Advertisement
केरल के सबरीमाला मंदिर से एक बार फिर चोरी का मामला सामने आया है. दावा है कि यहां सोने का मुकुट गायब कर उसकी जगह नकली मुकुट रख दिया गया और किसी को भनक तक नहीं लगने दी.
चोरी की यह घटना सबरीमाला मंदिर के सन्निधानम के स्ट्रॉन्ग रूम में हुई है. जहां 446 ग्राम सोने का मुकुट गायब हो गया. हैरान कर देने वाली बात यह है कि यहां नकली मुकुट रखा था. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया.
कैसे सामने आया मामला?
Advertisement
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब हाई कोर्ट के आदेश के बाद मंदिर के पवित्र आभूषणों की गिनती और जांच चल रही थी. जस्टिस के.टी. शंकरन की अगुवाई में यह जांच की जा रही थी. इस दौरान जब मुकुट की जांच की गई तो वह नकली पाया गया. इसके बाद एक बार फिर सबरीमाला में चोरी को लेकर चर्चा में आ गया. मंदिर की सुरक्षा, कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए.
CCTV निगरानी से बाहर रखा गया था मुकुट
Advertisement
बताया जा रहा है साल 2012 में सोने का रत्न जड़ित मुकुट मंदिर में एक भक्त ने चढ़ाया था. फिर इसे सन्निधानम से आरणमुला के मुख्य स्ट्रॉन्ग रूम में न भेजकर दूसरे स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया, जहां CCTV कैमरे नहीं लगे थे. अब जांच की गई तो पता चला यहां रखा गया मुकुट असली है ही नहीं. जिससे साफ पता चल रहा है इसे बदल दिया गया है.
सोने के मुकुट के साथ-साथ स्ट्रॉन्ग रूम में चार ग्राम की सोने की माला भी नहीं मिली. इस मामले में देवस्वोम बोर्ड ने भी सुरक्षा चूक समेत सभी पहलुओं की जांच के लिए कहा है. अब जांच टीम इस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. क्या ये चोरी सिर्फ मुकुट और माला तक सीमित है, या मंदिर के अन्य गहने भी गायब हैं. फिलहाल इस मामले में देवस्वोम बोर्ड ने जांच के बाद सख्त कार्रवाई की बात कही है.
Advertisement
इससे पहले सबरीमाला में घी चोरी का मामला भी सामने आया था. इस मामले में केरल के देवस्वोम मंत्री के. मुरलीधरन ने सबरीमाला में घी की खरीद और सप्लाई में कथित अनियमितताओं की व्यापक जांच की मांग की थी. उन्होंने सवाल उठाया कि एक ब्लैकलिस्टेड कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट कैसे मिला और किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा किया.
यह भी पढ़ें- 'मूर्ख को पता भी है कि नहीं...', अमेरिकी को हनुमान जी की मूर्ति से चिढ़ थी, शशि थरूर के बेटे ने क्लास लगा दी
गृह मंत्री रमेश चेन्निथला को लिखे एक पत्र में मुरलीधरन ने कहा कि देवस्वोम विजिलेंस एसपी और देवस्वोम सचिव की जांच से घी के सौदे में चौंकाने वाली अनियमितताएं सामने आई हैं.
Advertisement
यह भी पढ़ें
केरल हाई कोर्ट के निर्देश पर स्पेशल विजिलेंस टीम पहले से ही इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन मंत्री ने उन पहलुओं की भी व्यापक जांच की मांग की है, जो अभी चल रही जांच में शामिल नहीं किए गए हैं. यह कदम इसलिए अहम है, क्योंकि सबरीमाला में इस्तेमाल के लिए सप्लाई किया जाने वाला घी सीधे तौर पर मंदिर के पवित्र प्रसाद को तैयार करने से जुड़ा है.