Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

अभिजीत दिपके के ‘गेट आउट’ बोलते ही मचा बवाल, पुलिसकर्मी के अपमान पर भड़के लोग, दिपके के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी

Abhijit Dipke: संगठन का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ दिपके ने ठीक व्यवहार नहीं किया. इसी के बाद पुलिस बॉयज एसोसिएशन ने गृह विभाग से दिपके को दी गई सुरक्षा वापस लेने की मांग भी की थी. संगठन ने दिपके से यह भी अपील की थी कि वे पुलिसकर्मियों के साथ बातचीत करते समय संयम और सम्मान बनाए रखें.

Image Source: IANS
Loading Ad...

Abhijit Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके एक बार फिर विवादों में घीर गए हैं. उनके खिलाफ पुलिसकर्मियों के संगठन ने नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है. मामला एक पुलिसकर्मी के साथ कथित तौर पर किए गए दुर्व्यवहार से जुड़ा है. पुलिस बॉयज एसोसिएशन की मांग है कि अभिजीत दिपके संबंधित पुलिसकर्मी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें. संगठन का कहना है कि अगर दिपके ने माफी नहीं मांगी, तो महाराष्ट्र में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा.

TV9 Marathi की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले को लेकर संगठन पहले भी विरोध जता चुका है. संगठन का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ दिपके ने ठीक व्यवहार नहीं किया. इसी के बाद पुलिस बॉयज एसोसिएशन ने गृह विभाग से दिपके को दी गई सुरक्षा वापस लेने की मांग भी की थी. संगठन ने दिपके से यह भी अपील की थी कि वे पुलिसकर्मियों के साथ बातचीत करते समय संयम और सम्मान बनाए रखें.

'गेट आउट' कहने पर भड़का संगठन

Loading Ad...

विवाद उस समय और बढ़ गया जब दीपके पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी को 'गेट आउट' कहने का आरोप लगा. पुलिस बॉयज एसोसिएशन की विदर्भ अध्यक्ष आरती जंगले ने इस व्यवहार की निंदा करते हुए संबंधित पुलिसकर्मी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है. उनका कहना है कि अगर दिपके ने माफी नहीं मांगी, तो संगठन महाराष्ट्र में उनके खिलाफ आदोलन करेगा.

Loading Ad...

दरअसल, मामला दिपके के घर पर उनकी सुरक्षा में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर से जुड़ा है. दिपके का आरोप था कि उनके घर आने वाले लोगों के साथ पुलिस अधिकारी सख्ती से पेश आ रहे हैं और लोगों की आवाजाही पर नजर रख रहे हैं. इसी बात को लेकर दीपके ने संबंधित अधिकारी को वहां से हटाने की मांग की थी. दूसरी तरफ, पुलिसकर्मी के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर अब पुलिस संगठन खुलकर दीपके के विरोध में सामने आ गया है. 

घर पर हुई बातचीत का वीडियो वायरल

इस पूरे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर दो वीडियो भी वायरल हुए. इन वीडियो में अभिजीत दिपके एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से फोन पर बात करते हुए और अपने घर पर तैनात एक सब-इंस्पेक्टर (Sub- Inspector) से आमने-सामने बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दीपके पुलिसकर्मी से नाराज नजर आते हैं और उसे अपनी सुरक्षा ड्यूटी से हटाने की मांग करते सुनाई देते हैं.

जंतर-मंतर सीजन 2 की तैयारी पड़ी भारी! पार्क में पहुंचे अभिजीत दिपके को लोगों ने खदेड़ा

Loading Ad...

एक वीडियो में दीपके घर पर मौजूद सब-इंस्पेक्टर से सवाल करते हैं कि जब वे खुद लोगों को अपने घर बुला रहे हैं तो उन्हें अंदर आने से क्यों रोका जा रहा है. वे यह भी कहते हैं कि पुलिस उन्हें यह तय करके नहीं बताएगी कि उन्हें किससे मिलना है और किससे नहीं. इसके बाद दीपके कथित तौर पर पुलिसकर्मी से बाहर जाने के लिए कहते हैं और कहते हैं कि वे उसे अपने घर में नहीं चाहते. रिपोर्ट के अनुसार, संबंधित सब-इंस्पेक्टर की पहचान सुरेश के रूप में हुई है.

दीपके ने भी लगाए थे गंभीर आरोप

दूसरी तरफ, इस मामले में अभिजीत दीपके का अपना पक्ष भी है. उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके आवास पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी उनसे मिलने आने वाले लोगों को रोकते हैं और उनके साथ सख्ती से पेश आते हैं. दीपके का कहना था कि उनके घर आने-जाने वाले लोगों की निगरानी करने और उनकी आवाजाही पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही थी.
दीपके ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जाहिर की थी. उनका कहना था कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं और उनके घर के बाहर लोगों की भीड़ जुटती है, इसलिए उन्हें सुरक्षा दी गई है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि राज्य सीआईडी के कुछ सादे कपड़ों में तैनात कर्मचारी उनके घर के आसपास घूमते हैं और बाद में 'हिट स्प्रे' नाम के सोशल मीडिया ग्रुप में इसकी जानकारी साझा करते हैं.

Loading Ad...

अब माफी की मांग, नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

यह भी पढ़ें

फिलहाल इस पूरे मामले में विवाद पुलिसकर्मी के साथ कथित व्यवहार को लेकर है. पुलिस बॉयज एसोसिएशन का कहना है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता. संगठन चाहता है कि अभिजीत दीपके सार्वजनिक रूप से संबंधित पुलिसकर्मी से माफी मांगें.
अगर दीपके की ओर से माफी नहीं मांगी जाती है, तो संगठन ने महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है. ऐसे में आने वाले दिनों में यह विवाद और बढ़ सकता है. हालांकि, पूरे मामले में दोनों पक्षों के आरोप और दावे सामने आए हैं और वायरल वीडियो के आधार पर लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि इस रिपोर्ट में नहीं की गई है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...