जंतर-मंतर सीजन 2 की तैयारी पड़ी भारी! पार्क में पहुंचे अभिजीत दिपके को लोगों ने खदेड़ा
Jantar-Mantar Season 2: CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके को दिल्ली की एक रेजिडेंट सोसाइटी के पार्क में बैठक करना भारी पड़ गया. बताया गया कि दिपके अपनी टीम के सदस्य सौरभ दास, आशुतोष रंका और कुछ समर्थकों के साथ वहां पहुंचे थे. लेकिन जैसे ही सोसाइटी के लोगों को इसकी जानकारी मिली, वे पार्क में पहुंच गए और बैठक का विरोध शुरू कर दिया.
Follow Us:
CJP: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके को दिल्ली की एक रेजिडेंट सोसाइटी के पार्क में बैठक करना भारी पड़ गया. बताया गया कि दिपके अपनी टीम के सदस्य सौरभ दास, आशुतोष रंका और कुछ समर्थकों के साथ वहां पहुंचे थे. उनका मकसद जंतर-मंतर सीजन 2 की आगे की रणनीति पर चर्चा करना था. लेकिन जैसे ही सोसाइटी के लोगों को इसकी जानकारी मिली, वे पार्क में पहुंच गए और बैठक का विरोध शुरू कर दिया. लोगों ने कहा कि यह सोसाइटी के लोगों के लिए बना पार्क है, यहां धरना, प्रदर्शन या राजनीतिक बैठक नहीं हो सकती. देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया और बहस के बाद दीपके और उनके समर्थकों को वहां से निकलना पड़ा.
हॉल नहीं मिलने का लगाया आरोप
इस पूरे मामले से पहले अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया था कि उन्हें अपने वॉलंटियर्स के साथ बैठक करने के लिए जगह नहीं मिल रही है. उनके मुताबिक, उन्होंने दिल्ली में कई जगहों पर इनडोर मीटिंग के लिए हॉल तलाशने की कोशिश की, लेकिन कई लोगो ने जगह देने से इनकार कर दिया. दिपके का दावा है कि कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि उन पर ऊपर से दबाव है और वे CJP की बैठक के लिए हॉल उपलब्ध नहीं करा सकते. उन्होंने यह भी कहा कि काफी कोशिश के बाद एक हॉल मिला था और उसकी रसीद भी उन्हें दी गई थी, लेकिन अगले दिन हॉल देने वालों ने भी बैठक कराने से मना कर दिया.
अभिजीत दिपके को लोगों ने पार्क से भगाया, बोले- यह जंतर-मंतर नहीं; यहां नौटंकी नहीं चलेगी...Viral Video#CJP #cockroachjantaparty pic.twitter.com/6H20uI2LkX
— NMF NEWS (@NMFNewsNational) August 13, 2026Advertisement
दिपके ने आरोप लगाया कि हॉल मालिकों को धमकाया गया और कहा गया कि अगर उन्होंने CJP की मीटिंग होने दी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आई है. दीपके ने इसके लिए बीजेपी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि पार्टी के लोग CJP की गतिविधियों को रोकने के लिए लोगों पर दबाव बना रहे हैं.
पार्क में शुरू हुई बैठक और बढ़ा विवाद
जब कोई हॉल नहीं मिला तो दीपके अपनी टीम और समर्थकों के साथ रेजिडेंट सोसाइटी के पार्क में पहुंच गए. वहां समर्थकों के साथ जंतर-मंतर सीजन 2 को लेकर बातचीत शुरू हुई. इसी दौरान उन्होंने समर्थकों से पूछा कि अब किसका इस्तीफा चाहिए. जवाब में समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया. इसी बीच सोसाइटी के कई लोग पार्क में पहुंच गए और उन्होंने बैठक का विरोध किया.
अभिजीत दिपके के बाद अब नेताजी के परपोते की एंट्री, Gen-Z के लिए बनाने जा रहे ‘आजाद हिंद पार्टी’
सोसाइटी के लोगों का कहना था कि पार्क में इस तरह की राजनीतिक गतिविधि की इजाजत नहीं दी जा सकती. दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी और कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया. बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति शांत हुई और अभिजीत दीपके को अपने समर्थकों के साथ वहां से जाना पड़ा.
शिक्षा के मुद्दे पर अभियान की तैयारी
CJP की ओर से आगे देशभर में लोगों से जुड़ने की बात कही गई है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास के मुताबिक, जंतर-मंतर सीजन 2 की तैयारी के साथ संगठन एक देशव्यापी 'लिसनिंग टूर' शुरू करेगा. इसका मकसद अलग-अलग जगहों पर जाकर आम लोगों की समस्याएं सुनना बताया गया है. पार्टी का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस से शिक्षा के मुद्दे को प्राथमिकता दी जाएगी.
यह भी पढ़ें
दास ने लोगों से सरकारी स्कूलों का दौरा करने, वहां की स्थिति को समझने और सोशल ऑडिट के जरिए कमियों को सामने लाने की अपील की है. उनका कहना है कि माता-पिता और आम नागरिक अगर शिक्षा व्यवस्था की जमीनी स्थिति को रिकॉर्ड करेंगे और समस्याओं को सामने लाएंगे, तो बदलाव की दिशा में कदम उठाया जा सकता है. अब देखना होगा कि CJP का यह अभियान आगे कितना असर डालता है और जंतर-मंतर सीजन 2 को लेकर पार्टी की अगली रणनीति क्या रहती है.
Isko pelna chahiye tha ache se
Tilchatto ki jarurat nhi inki jagah nali me hai hmare desh ke real gen g hai desh ko aage Le Jane ke Liye. Nali ke kide aur suar nhi
तिलचट्टों को अपनी औकात मालूम हो जाएगी।इनकी असलीयत धीरे धीरे सामने आ रही है।देश द्रोही आंदोलन संचालित करनेवाले को कोई भी प्रवेश नहीं देगा। जैसे पार्टी स्टार होटल में की वैसे बैठक के लिए भी "किसी होटल में जाए।" अब सर्वोच्च ने भी शिकंजा कसना चालू किया है। पिज्जा बर्गर के आटेदाल का भाव अब मालूम पड़ेगा।
Ye CJP wale kisi k liye kuchh nahi kr rahe h..bs apne liye nd apne back party k liye kr rahe h..aagaami chunav ki taiyariya h ye sb ...bs janta ko bhadkane ka kaam kr rahe h ..uva hi jyadatr inke bargalane me aa skte h..nd vote uvao ka hi palta ja skta h..isiliye students k nm pr ye bs BJP k against h.. Virodhi partiya hi CJP k back me h ..agar ab v uva nahi smjhe to unhi ka bhavishya barbaad ho jayega nd unke baad unke vanshajo ka...😡😡
सीजेपी वालों को पुरी ठुकाई की दरकार है।
Abhiyan Punjab se shuru karo. Wahan bhi paper leak hua hai.
CJP is destructive. Nobody should support.