CM Yogi का सबसे रौद्र रूप ! Akbarnagar की आखिरी मस्जिद पर चला Bulldozer
अकबरनगर में सीएम योगी का सबसे रौद्र रूप देखने को मिला। आख़िरी मस्जिद को भी ढहा दिया गया है जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
19 Jun 2024
(
Updated:
11 Dec 2025
01:26 AM
)
Follow Us:
Advertisement
Akbarnagar : उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के Akbarnagar में पिछले काफी वक़्त से बड़े स्तर पर ध्वस्तिकरण की कार्रवाई हो रही है। अवैध रूप से बने सारे निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया है। इसी कड़ी में आख़िरी बची मस्जिद को भी मंगलवार देर रात ढहा दिया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।शासन ने फ़ैसला किया था कि धार्मिक स्थलों को सबसे अंत में तोड़ा जाएगा और उसी कड़ी मंगलवार देर रात ये कार्रवाई हुई। अब मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।
आपको याद दिलाते चलें कि अकबरनगर में 24.5 एकड़ ज़मीन पर 1800 से ज़्यादा अवैध निर्माणों को ज़मींदोज़ किया गया है। साल 2023 के अंत से ये अभियान शुरु हुआ था जो अब जाकर पूरा होता हुआ नज़र आ रहा है। शासन प्रशासन को जानकारी मिली थी कि नदी की ज़मीन पर बड़ी संख्या में अवैध निर्माण हो रखा है। इसी जानकारी के आधार पर फिर कार्रवाई हुई। इतना ही नहीं अकबरनगर के लोगों को पुर्नवास के लिए LDA ने फ़्लैट भी दिए हैं। अब तक लगभग 1000 से ज़्यादा लोगों को फ़्लैट में शिफ़्ट किया जा चुका है। लेकिन लोगों के अंदर संतुष्टि नहीं है। उनका कहना है कि बिजली पानी की समस्या से उन्हें दो चार होना पड़ रहा है।
कुछ लोगों के मन में ये भी सवाल आ रहा होगा कि आख़िर योगी सरकार का प्लान क्या है ? इतने बड़े स्तर पर ध्वस्तिकरण की कार्रवाई क्यों हुई ? दरअसल योगी सरकार कुकरैल नदी के पास में रिवर फ़्रंट बनाना चाह रही है ताकि टूरिज़्म को बढ़ावा मिल सके। इसके लिए सारी सरकारी ज़मीन को देखा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पता चला कि यहाँ तो गाँव के गाँव बस गए हैं अवैध तरीक़े से। अब सरकार ने इसी अवैध निर्माण को तुड़वाया है। हालाँकि यहाँ के लोग इसके विरोध में सुप्रीम कोर्ट तक भी गए लेकिन राहत नहीं मिली, नतीजा सबके सामने है। और अब तो आख़िरी मस्जिद टूटने की ख़बर आ गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोग अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें
Advertisement
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें