जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मंदिर, मस्जिद और मजार ध्वस्त, NGT के आदेश पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन

Agra Bulldozer Action: यह जमीन पिछले कई दशकों से कब्जे में थी, जहां समय के साथ घर, धार्मिक स्थल और अन्य निर्माण खड़े हो गए थे. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के आदेश के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया और पूरे क्षेत्र को खाली कराया.

Author
18 Jun 2026
( Updated: 18 Jun 2026
11:47 AM )
मंदिर, मस्जिद और मजार ध्वस्त, NGT के आदेश पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Image Source: IANS/Video Grab
Advertisement

Agra Temple Mosque and Shrine Demolished: एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राजस्व विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्यवाई करते हुए तालाब की जमीन को अवैध कब्जों से मुख्त करा लिया. यह जमीन पिछले कई दशकों से कब्जे में थी, जहां समय के साथ घर, धार्मिक स्थल और अन्य निर्माण खड़े हो गए थे. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के आदेश के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया और पूरे क्षेत्र को खाली कराया..

NGT के आदेश के बाद शुरू हुई कार्रवाई

इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब ग्रामीण भूरी सिंह ने अवैध कब्जों के खिलाफ आवाज उठाई, लेकिन स्थानीय स्तर पर उनकी शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हुई. इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) का दरवाजा खटखटाया.

NGT ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पिछले साल जिला प्रशासन को साफ निर्देश दिए कि तालाब की जमीन से सभी अवैध कब्जे हटाए जाएं. इसके बाद जनवरी में तहसील न्यायालय ने भी बेदखली के आदेश जारी कर दिए थे.

Advertisement

भारत के मदरसों में पाकिस्तान की एंट्री, मौलाना रच रहा था युवाओं के खिलाफ बड़ी साजिश, गिरफ्तारी के बाद हुए कई बड़े खुलासे

22 बीघा जमीन पर फैला था कब्जा

जानकारी के मुताबिक, करीब 22 बीघा से ज्यादा तालाब की जमीन पर पिछले 40 सालों से अवैध कब्जा था. धीरे-धीरे यहां मकान बन गए, और समय के साथ मंदिर, मस्जिद और मजार जैसी संरचनाएं भी तैयार हो गईं. प्रशासन के अनुसार, पहले ही कुछ मकानों को हटाया जा चुका था, जबकि इस कार्रवाई में बाकी बचे धार्मिक स्थलों और संरचनाओं को भी हटाया गया.

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

बुधवार सुबह करीब 9 बजे अपर पुलिस उपायुक्त और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे. सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके में सख्त व्यवस्था की गई थी. ग्रामीणों को पहले ही इलाके से दूर कर दिया गया था और कई जगहों पर छतों पर पीएसी के जवान तैनात किए गए ताकि किसी भी तरह की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके.

दोपहर तक पूरी तरह खाली कराया गया क्षेत्र

Advertisement

करीब दोपहर 2 बजे तक प्रशासन ने सभी अवैध निर्माणों को हटाकर जमीन को पूरी तरह खाली करा लिया. इस दौरान पूरे गांव में पुलिस गश्त करती रही ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे. अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह का बड़ा विरोध या विवाद सामने नहीं आया.

अब होगा तालाब का सुंदरीकरण

यह भी पढ़ें

जिला प्रशासन ने बताया कि NGT के आदेशों का पालन करते हुए तालाब की जमीन को खाली कराया गया है. अब इस पूरे क्षेत्र का सुंदरीकरण किया जाएगा ताकि इसे फिर से प्राकृतिक रूप में विकसित किया जा सके. अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई लंबे समय से लंबित थी और अब इसे नियमों के तहत पूरा किया गया है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें