×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

भारत के मदरसों में पाकिस्तान की एंट्री, मौलाना रच रहा था युवाओं के खिलाफ बड़ी साजिश, गिरफ्तारी के बाद हुए कई बड़े खुलासे

जांच एजेंसियों ने भारत में टारगेट किलिंग की पाकिस्तान की साजिश का खुलासा किया है, जिसमें बिहार के एक मदरसा टीचर इजहारुल हक को गिरफ्तार किया गया है..

Author
18 Jun 2026
( Updated: 18 Jun 2026
10:01 AM )
भारत के मदरसों में पाकिस्तान की एंट्री, मौलाना रच रहा था युवाओं के खिलाफ बड़ी साजिश, गिरफ्तारी के बाद हुए कई बड़े खुलासे
Image Source: Canva (Representative Image )
Advertisement

ATS: जांच एजेंसियो की हालिया कार्यवाई में एक ऐसे नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जो देश के युवाओं को बहकाकर और उन्हें जोड़कर नेपाल के रास्ते पाकिस्तान भेजने की योजना बना रहा था..ख़ुफ़िया सूत्रों के मुताबिक यह पूरा नेटवर्क बेहद सुनियोजित तरीके से काम कर रहा था, जिसमें अलग अलग लोगों को अलग -अलग जिम्मेदारियां दी गई थीं...

कौन-कौन आया गिरफ्त में

इस मामले में मधुबनी से इजहारुल हक की गिरफ्तारी हुई है, जिसके बारे में बताया जा रहा है कि उसे पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों से सीधे निर्देश मिल रहे थे. उसका काम था देश के अलग-अलग हिस्सों में युवकों को इस नेटवर्क से जोड़ना और उनके पासपोर्ट बनवाकर उन्हें आगे नेपाल भेजने की व्यवस्था करना.
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के देवबंद से नईम अब्दुल्ला और मध्य प्रदेश के भोपाल से फराज उर्फ खालिद सैफुल्ला को भी इस नेटवर्क का हिस्सा बताया गया है.. जांच एजेंसियों का कहना है कि इन सभी को अलग-अलग काम सौंपे गए थे ताकि पूरा सिस्टम बिना शक के चलता रहे..

'भारत का व्हाइट हाउस में सबसे अच्छा दोस्त है...', G7 समिट में PM मोदी से मुलाकात के बाद ट्रंप का बयान; ट्रेड डील पर भी दी बड़ी खुशखबरी

Advertisement

नेपाल के रास्ते पाकिस्तान भेजने की योजना

जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क का मकसद युवकों को पहले नेपाल तक पहुंचाना था. वहां पहले से मौजूद एजेंट उनकी मदद करते और फिर आगे उन्हें पाकिस्तान भेजने की योजना थी. इजहारुल पर आरोप है कि वह बिहार के कई जिलों में इस नेटवर्क को फैलाने का काम कर रहा था और लोगों को इसमें शामिल करने की कोशिश कर रहा था.

टारगेट किलिंग की भी साजिश का दावा

जांच एजेंसियों के अनुसार यह मामला सिर्फ लोगों को बाहर भेजने तक सीमित नहीं था. पूछताछ में यह भी सामने आया है कि कुछ युवकों को आगे चलकर टारगेट किलिंग जैसे गंभीर अपराधों में इस्तेमाल करने की योजना बनाई गई थी. बताया जा रहा है कि संभावित निशानों की जानकारी और तस्वीरें व्हाट्सऐप के जरिए भेजी जानी थीं. फराज ने पूछताछ में यह भी स्वीकार किया कि उसे पाकिस्तान से निर्देश मिलते थे और उसी के कहने पर उसने पासपोर्ट तैयार करवाया था.

Advertisement

डिजिटल नेटवर्क और ऑनलाइन संपर्क

एटीएस की जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा था. गूगल मीट जैसे माध्यमों पर कथित रूप से युवकों को जोड़ा जाता था और उन्हें विचारधारा से प्रभावित करने की कोशिश की जाती थी.
जांच में यह भी कहा गया है कि कुछ प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े कथित एजेंडे और संदेशों का जिक्र कर युवाओं को प्रभावित किया जा रहा था, ताकि वे धीरे-धीरे इस नेटवर्क का हिस्सा बन जाएं.

मोबाइल से मिले अहम डिजिटल सबूत

तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच में कई तरह की संदिग्ध सामग्री मिलने की बात सामने आई है. इसमें कुछ विदेशी मौलवियों के भाषण, पुराने आतंकी नेटवर्क से जुड़े ऑडियो-वीडियो और अन्य आपत्तिजनक सामग्री शामिल बताई जा रही है. इन सभी डिजिटल सबूतों की फोरेंसिक जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क का असली विस्तार कितना बड़ा है.

Advertisement

आगे की जांच जारी

यह भी पढ़ें

अधिकारियों का मानना है कि यह सिर्फ शुरुआत हो सकती है और पूछताछ के आधार पर इस पूरे नेटवर्क से जुड़े और भी लोगों की पहचान सामने आ सकती है. जांच एजेंसियां अब इस बात पर ध्यान दे रही हैं कि इस साजिश के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन हैं और यह नेटवर्क कितनी दूर तक फैला हुआ है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें