×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'भारत का व्हाइट हाउस में सबसे अच्छा दोस्त है...', G7 समिट में PM मोदी से मुलाकात के बाद ट्रंप का बयान; ट्रेड डील पर भी दी बड़ी खुशखबरी

G7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अहम मुलाकात हुई. बैठक के बाद ट्रंप ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में है और दोनों देश इसके काफी करीब पहुंच चुके हैं. उन्होंने पीएम मोदी की बातचीत की क्षमता की भी तारीफ करते हुए उन्हें दुनिया के सबसे सख्त वार्ताकारों में से एक बताया.

'भारत का व्हाइट हाउस में सबसे अच्छा दोस्त है...', G7 समिट में PM मोदी से मुलाकात के बाद ट्रंप का बयान; ट्रेड डील पर भी दी बड़ी खुशखबरी
Image Source: X/ @narendramodi
Advertisement

फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक हुई. इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने व्यापार, रणनीतिक सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. बैठक के बाद ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौता अंतिम चरण में पहुंच चुका है. उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देश जल्द ही इस दिशा में बड़ी प्रगति हासिल कर सकते हैं. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब नई दिल्ली और वॉशिंगटन आर्थिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं.

व्यापार समझौते पर क्या बोले ट्रंप?

दरअसल, जब ट्रंप से पूछा गया कि दोनों देश व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के कितने करीब हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, 'बहुत करीब.' इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की बातचीत की क्षमता की तारीफ की और कहा कि बातचीत भले ही कड़ी रही हो, लेकिन काफी सकारात्मक रही. ट्रंप ने कहा, 'वह बहुत सख्त बातचीत करने वाले नेता हैं. सच कहूं तो सबसे सख्त नेताओं में से एक हैं.'

भारत-अमेरिका आर्थिक रिश्तों पर दिया जोर

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोनों देशों के व्यापक आर्थिक रिश्तों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा क‍ि हमारी प्रधानमंत्री मोदी के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई. हम व्यापार समझौतों पर काम कर रहे हैं. हम कई और क्षेत्रों में भी साथ काम कर रहे हैं. अमेरिका और भारत के बीच बहुत कुछ हो रहा है. ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिका में निवेश बढ़ा रहा है. प्रधानमंत्री अमेरिका में बहुत सारे प्रोजेक्ट्स बना रहे हैं. वह अमेरिका में काफी पैसा निवेश कर रहे हैं. राष्ट्रपति ने बार-बार अमेरिका और भारत के मजबूत रिश्तों पर जोर दिया.

Advertisement

भारत को बताया व्हाइट हाउस का अच्छा दोस्त

भारत में हाल की कुछ अमेरिकी नीतियों को लेकर उठी चिंताओं के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा क‍ि जब तक मैं राष्ट्रपति हूं, भारत का व्हाइट हाउस में एक बहुत अच्छा दोस्त है. ट्रंप ने कहा क‍ि वे भारत से प्यार करते हैं. पीएम मोदी के लिए उनके मन में बहुत सम्मान है. ट्रंप ने दोनों देशों के रिश्तों को बेहद गर्मजोशी भरा बताया. उन्होंने कहा क‍ि हमारे रिश्ते सबसे अच्छे हैं। दोनों देश इससे ज्यादा करीब नहीं हो सकते.

द्विपक्षीय सहयोग को मिली नई रफ्तार: मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वॉशिंगटन में हुई पिछली मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच सहयोग को नई गति मिली है. पिछले साल वॉशिंगटन में हमारी बेहद सफल और उपयोगी बैठक हुई थी, और उसके बाद हमारे रिश्तों को नई रफ्तार और नई ऊर्जा मिली है. हम कई क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं. दोनों देशों के अधिकारी उन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए लगातार मिलकर काम कर रहे हैं, जिन पर दोनों नेताओं ने सहमति बनाई थी. हमारी टीमें भी लगातार आपसी तालमेल और सहयोग के साथ काम कर रही हैं.

बहरहाल, G7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई मोदी-ट्रंप वार्ता ने एक बार फिर भारत-अमेरिका संबंधों की मजबूती को रेखांकित किया है. व्यापार समझौते को लेकर बढ़ती प्रगति और दोनों नेताओं के सकारात्मक बयानों से संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले समय में दोनों देशों की रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी और मजबूत हो सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

(INPUT-IANS)

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें