Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

शशि थरूर को घेरने चले थे सौरव दास, कांग्रेस सांसद ने पलटकर कर दिया पूरा खेल

CJP: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर में पूजा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया और इसके साथ शशि थरूर को टैग कर उनके पुराने चर्चित बयान की ओर इशारा किया.

Image Source: iANS
Loading Ad...

Shashi Tharoor: कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपनी खास अंग्रेजी और अलग अंदाज के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. उनके पुराने बयान भी समय-समय पर सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में आ जाते हैं. अब एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर में पूजा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया और इसके साथ शशि थरूर को टैग कर उनके पुराने चर्चित बयान की ओर इशारा किया. माना जा रहा था कि दास थरूर से वही पुराना ‘बिच्छू’ वाला बयान दोहराने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस सांसद ने इस बार ऐसा जवाब दिया कि पूरा मामला ही पलट गया.

सौरव दास ने इशारों में साधा निशाना

सौरव दास ने पीएम मोदी के श्री विनायक मंदिर में दर्शन का वीडियो शेयर करते हुए शशि थरूर को टैग किया. उन्होंने सीधे तौर पर ‘बिच्छू’ या ‘शिवलिंग’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि काफी घुमावदार बातों से थरूर की एक पुरानी टिप्पणी की याद दिलाई. उनका इशारा 2018 में दिए गए थरूर के उस बयान की तरफ था, जो काफी विवादों में रहा था. दास चाहते थे कि थरूर उस बयान को एक बार फिर दोहराएं.

Loading Ad...

थरूर ने एक लाइन में पलट दिया पूरा दांव

सौरव दास की पोस्ट पर शशि थरूर ने ज्यादा लंबा जवाब नहीं दिया. उन्होंने बेहद शांत अंदाज में लिखा कि अगर मुझे जरा सा भी अंदाजा होता कि आप किस ओर इशारा कर रहे हैं तो मुझे बिल्कुल ऐतराज नहीं होता! कृपया मेरा मार्गदर्शन करें.’  थरूर ने न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कोई नई टिप्पणी की और न ही अपने पुराने बयान को दोहराया , उनका यह छोटा-सा जवाब सोशल मीडिया पर काफी दिलचस्प तरीके से देखा जा रहा है.

Loading Ad...

‘गीली लकड़ी में मत जलाना...’ नाना पाटेकर ने क्यों जमा कर रखी थीं 12 मन लकड़ियां? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

क्या था 2018 का ‘बिच्छू’ वाला बयान?

दरअसल, पूरा विवाद 2018 के एक कार्यक्रम से जुड़ा है. उस दौरान शशि थरूर ने एक कथित RSS सूत्र का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना शिवलिंग पर बैठे बिच्छू से किए जाने की बात कही थी. उनके मुताबिक उस कथित टिप्पणी में कहा गया था कि मोदी को हाथ से हटाना मुश्किल है क्योंकि ऐसा करने पर बिच्छू डंक मार सकता है और चप्पल से हटाने पर धार्मिक भावनाओं का सवाल खड़ा हो सकता है. इस बयान पर उस समय काफी राजनीतिक विवाद हुआ था.

Loading Ad...

मंदिर दर्शन के वीडियो से फिर उठा पुराना मुद्दा

यह भी पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की..  इसी वीडियो को सौरव दास ने सोशल मीडिया पर साझा किया और पुराने बयान का संदर्भ जोड़ते हुए थरूर से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की. हालांकि, थरूर ने इस बार पुरानी टिप्पणी को दोहराने के बजाय सवाल को ही वापस दास की तरफ मोड़ दिया. फिलहाल थरूर ने कोई नया ‘बिच्छू’ बयान नहीं दिया है. उनकी एक लाइन की प्रतिक्रिया ने जरूर सोशल मीडिया पर इस पूरे घटनाक्रम को चर्चा का विषय बना दिया है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...