Advertisement
फिर PM मोदी के समर्थन में आए शशि थरूर, ऐसा क्या बोल दिया? टेंशन में आ गई कांग्रेस
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर पार्टी लाइन से अलग रुख अपनाया है. उन्होंने PM मोदी के समर्थन में बड़ा बयान दिया. जिसके बाद BJP ने राहुल गांधी को निशाने पर ले लिया.
Advertisement
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. उन्होंने कांग्रेस से अलग राय रखते हुए PM मोदी-ट्रंप मुलाकात में भारत के रुख का समर्थन किया. शशि थरूर ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ सार्वजनिक और निजी दोनों बैठकों में भारत की चिंता स्पष्ट रूप से रखी.
शशि थरूर के इस बयान ने जहां कांग्रेस को टेंशन में ला दिया तो वहीं BJP को अच्छा खासा मौका मिल गया कि वह राहुल गांधी को घेर सके. दरअसल, G7 सम्मेलन से अलग PM मोदी ने ट्रंप से खाड़ी क्षेत्र और होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया था.
शशि थरूर ने क्या कहा?
Advertisement
PM मोदी और ट्रंप ने G7 के इतर समुद्री मार्गों की सुरक्षा और नाविकों की जान की हिफाजत का मुद्दा उठाते हुए इसे बेहद जरूरी बताया था. क्योंकि कुछ दिन पहले ही ओमान की खाड़ी में जहाज पर अमेरिका का हमला हुआ था. जिसमें 3 भारतीयों की जान चली गई. भारत के लिए ये मुद्दा बेहद संवेदनशील था.
Advertisement
इसे लेकर शशि थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ सार्वजनिक और निजी दोनों बैठकों में भारत की चिंता स्पष्ट रूप से रखी. उनके मुताबिक युद्ध या संघर्ष की स्थिति में व्यावसायिक जहाजों पर काम करने वाले नागरिक नाविकों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए क्योंकि वे सैनिक नहीं होते.
जबकि कांग्रेस ने इस मुद्दे पर PM मोदी को घेरा था. पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अमेरिकी हमले में मारे गए तीन भारतीय नाविकों के मुद्दे को ट्रंप के सामने मजबूती से नहीं रखा.
राहुल गांधी ने भी अमेरिका से माफी या खेद जताने की मांग को नजरअंदाज करने की बात कही थी.
Advertisement
राहुल के साथ-साथ प्रियंका गांधी ने भी कहा था, भारत को इस मुद्दे पर और मुखर होना चाहिए था. प्रधानमंत्री को अमेरिकी नेतृत्व के सामने यह मामला मजबूती से उठाना चाहिए था.
BJP ने राहुल गांधी को घेरा
शशि थरूर का बयान आने के बाद BJP ने राहुल गांधी और कांग्रेस को निशाने पर ले लिया. पार्टी के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, शशि थरूर ने राहुल गांधी को बेनकाब कर दिया है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के नेता भी प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीति की सराहना कर रहे हैं, जबकि राहुल गांधी लगातार सरकार की आलोचना कर रहे हैं.
Advertisement
G7 सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई थी. जिसमें होर्मुज पर भारतीय जहाजों पर हमला, नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा मुख्य तौर पर उठाया था.
यह भी पढ़ें- 'अब कोई गुट बचा नहीं है...', महाराष्ट्र में गरजे अमित शाह ने साधा उद्धव गुट पर तगड़ा निशाना
यह भी पढ़ें
यह पहली बार नहीं है जब शशि थरूर ने कांग्रेस से अलग रुख अपनाया है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही थरूर समय-समय पर कांग्रेस की आधिकारिक लाइन से अलग नजर आए.